Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुश्किल में पड़ते ही 108 एम्बुलेंस की तरह अजमल को बुलाते हैं हिमंत', Gaurav Gogoi का BJP-AIUDF के 'गुप्त गठबंधन' पर करारा हमला

    56 minutes ago

    1

    0

    असम की राजनीति में चुनावी सरगर्मियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज़ हो गया है। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के बीच ‘गुप्त तालमेल’ का गंभीर आरोप लगाया। कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए गोगोई ने मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और AIUDF प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर तीखे राजनीतिक बाण चलाए। कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा जब भी मुश्किल में पड़ते हैं तो 108 एंबुलेंस सेवा की तरह एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं।कोलमौबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवार शिवमणि बोरा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए गोगोई ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) गरीब लोगों का इस्तेमाल करने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जबकि अपनी संपत्ति मुंबई और दुबई में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जब भी हिमंत विश्व शर्मा खुद को मुश्किल में पाते हैं, वह 108 एंबुलेंस सेवा की तरह बदरुद्दीन अजमल को बुलाते हैं।’’ इसे भी पढ़ें: Lata Mangeshkar की जयंती पर CM Himanta Biswa Sarma ने किया उनके पहले असमिया गीत को यादगोगोई ने कहा कि 2024 में धुबरी की जनता ने अजमल को करीब 10 लाख मतों से हराया था और याद दिलाया कि 2016 में कांग्रेस विधायक दल के नेता वाजेद अली चौधरी ने भी उन्हें दक्षिण सलमारा सीट से हराया था। उन्होंने अजमल के उपचुनाव लड़ने का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अब हिमंत विश्व शर्मा एआईयूडीएफ के पंक्चर हुए टायर में हवा भरने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार देवाशीष शर्मा पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिला आयुक्त के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अवैध रूप से निर्दोष लोगों को बांग्लादेश भेजा और बेदखली अभियानों के जरिए लोगों को परेशान किया। इसे भी पढ़ें: CEC Gyanesh Kumar को हटाने की मांग पर Guwahati में Congress नेता Gaurav Gogoi हिरासत मेंउन्होंने आरोप लगाया, ‘‘असम ने कई मुख्यमंत्री देखे हैं, लेकिन हिमंत विश्व शर्मा जैसा सांप्रदायिक मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा। इसके विपरीत, पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत तरुण गोगोई ने 15 वर्षों तक शांति और सद्भाव बनाए रखा तथा फोटो मतदाता पहचान पत्र जारी करके सभी नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की।’’ गोगोई ने मतदाताओं से बोरा के समर्थन की अपील करते हुए उन्हें साहसी और समर्पित नेता बताया।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi 
    Click here to Read more
    Prev Article
    INDIA Alliance Meeting | चुनाव आयोग के खिलाफ रणनीति बनाने दिल्ली में जुटेगा 'इंडिया' गठबंधन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के प्रस्ताव पर होगी चर्चा
    Next Article
    Jammu and Kashmir Encounter | सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी! बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष आतंकवादी 'मूसा' ढेर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment