Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिशन शक्ति: उन्नाव में 'रन फॉर एम्पावरमेंट' मैराथन:SSP ने दिखाई हरी झंडी, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जागरुक

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति अभियान के तहत 'रन फॉर एम्पावरमेंट' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना था। इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में महिला पुलिसकर्मियों और छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह और क्षेत्राधिकारी लाइन विनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। अधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण समाज की प्रगति का आधार है। मैराथन दौड़ में रिजर्व पुलिस लाइन की महिला आरक्षियों के साथ-साथ विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं एवं छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ दौड़ पूरी कर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान “नारी शक्ति देश की शक्ति” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। दौड़ समाप्त होने के बाद सभी प्रतिभागियों को पोषाहार वितरित कर उनका सम्मान और उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सचिन राय सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी सफीपुर सोनम सिंह ने उपस्थित बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं और बालिकाएं महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकती हैं। अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, सुरक्षा की भावना मजबूत करना तथा समाज में उन्हें सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CM योगी बोले- हम डबल स्पीड से चलेंगे:पंचर साइकिल नहीं कर पाएगी बुलेट ट्रेन का मुकाबला
    Next Article
    वाराणसी सिलेंडर ब्लास्ट; गिरजा देवी की मौत:नहीं सह पायीं बेटे-बेटी की मौत की खबर, 40 घंटे बाद थमी सांसें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment