Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माता-पिता के झगड़े से परेशान नाबालिग बेटे ने लगाई फांसी,मौत:बुलंदशहर में मां के घर छोड़ने से दुखी होकर किशोर ने गैलरी के जाल से लटककर दी जान

    4 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) में शनिवार देर शाम एक नाबालिग युवक ने अपने पिता से हुई मामूली कहासुनी और माता-पिता के बीच हुए झगड़े से आहत होकर मौत को गले लगा लिया। मृतक की पहचान लक्की के रूप में हुई है, जो अपने परिवार का बड़ा बेटा था। विवाद के बाद मां ने छोड़ा घर, दुखी बेटे ने चुना आत्मघाती कदम जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम करीब 8:30 बजे लक्की के माता-पिता के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। इस घटना से क्षुब्ध होकर लक्की की मां घर छोड़कर कहीं चली गई। माता-पिता के बीच हुए इस हिंसक टकराव और मां के घर से जाने से लक्की मानसिक रूप से काफी टूट गया था। इसी दुख और गुस्से में उसने घर की गैलरी में लगे लोहे के जाल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। अस्पताल ले जाने से पहले ही थम चुकी थीं सांसें परिजनों ने जब लक्की को फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारकर खुर्जा के सेठ सूरजमल जटिया अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाने से पहले ही युवक के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। परिवार का सहारा था लक्की, पिता चलाते हैं रिक्शा मृतक लक्की के पिता पेशे से रिक्शा चालक हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लक्की भी अपने पिता के साथ हाथ बंटाने के लिए रिक्शा चलाता था और मजदूरी करता था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था, उससे छोटी एक बहन और एक भाई है। उसकी मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस और सफाखाना चौकी प्रभारी संदीप गहलोत बल के साथ मौके पर पहुँचे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चौकी प्रभारी संदीप गहलोत ने बताया "प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद और माता-पिता के झगड़े से उपजे तनाव के कारण आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के भोली गांव में सुंदरकांड का भव्य आयोजन:दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम
    Next Article
    Bhooth Bangla Day 2: दूसरे दिन अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने मारी ऊंची छलांग, ‘धुरंधर 2’ के क्रेज के बीच कमाए इतने करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment