Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौत से 3 घंटे पहले कॉल, ऑफिस में पार्टी की:दिल्ली में नवविवाहिता की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, परिवार बोला- ये सुसाइड नहीं मर्डर है

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत के मामले में नए खुलासे हुए हैं। पुलिस के मुताबिक शनिवार को 28 साल की आकृति सुतार फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिर गईं थीं। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। हालांकि परिवार इसे सुसाइड नहीं मर्डर बता रहा है। परिवार ने बताया कि, शनिवार को आकृति न सिर्फ ऑफिस गई थीं, बल्कि उन्होंने अपने साथियों के लिए एक छोटी सी पार्टी भी दी थी। उनका कहना है कि यह डिप्रेशन का संकेत नहीं था। इसके अलावा, आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी और उस समय वह बिल्कुल सामान्य लग रही थीं। उन्होंने पार्टी के बारे में बात की और कहा कि वह घर लौट रही हैं। फिर तीन घंटे बाद कोई सुसाइड कैसे कर सकता है। निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव थी आकृति, ढाई महीने पहले शादी हुई पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था। परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी। पति की बहन आकृति की दोस्त थी आकृति की दोस्ती पहले अरस्तु की बहन अगस्तिका सिक्का से हुई थी, फिर अरस्तु के साथ उसका रिश्ता बन गया। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। आकृति के चाचा मनंजय सुतार ने बताया कि आकृति ने शाम करीब 6 बजे अपनी मां से बात की थी। दो घंटे बाद यानी रात करीब 8 बजे परिवार को उनके पति का फोन आया। जिन्होंने बताया कि वह लापता हो गई हैं। करीब 90 मिनट बाद पुलिस ने उन्हें सूचना दी कि पालिका कुंज में एक महिला का शव मिला है। दिल्ली-NCR में पत्नी की हत्या की 2 घटनाएं 1. फोन पर बात करने के शक में पत्नी की बैटरी से मारकर हत्या दिल्ली के राणहोला थाना क्षेत्र में रविवार को पति ने बैटरी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने एल्यूमिनियम फॉस्फाइड की गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पति को शक था कि उसकी पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। आरोपी की बहन ने बताया कि उसका बड़ा भाई और भाभी अलग रहते थे, जबकि वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ रहती थी। भाई ने फोन कर बताया कि उसने जहर खा लिया है और पत्नी की हत्या कर दी है। 2. गुरुग्राम में गर्लफ्रेंड के लिए शादी के 3 महीने बाद पत्नी को मारा एक अन्य मामले में हरियाणा के गुरुग्राम में शादी के महज तीन महीने बाद पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और उसकी गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहना चाहता था। इसी वजह से उसने शादी के बाद ही पत्नी की हत्या की साजिश रच डाली। 21 मई को वह बहाने से पत्नी को अपनी गर्लफ्रेंड के किराए के कमरे पर ले गया, जहां गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को बाथरूम में बंद कर दोनों फरार हो गए। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वारदात के बाद दोनों नेपाल भाग गए थे। करीब एक महीने बाद किसी काम से चोरी-छिपे मानेसर लौटे, जहां पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… नोएडा में 25 साल की महिला की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत, डेढ़ साल पहले एक करोड़ में की थी शादी ग्रेटर नोएडा में 25 साल की महिला की घर की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। करीब डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। महिला के मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई।पिता का कहना है कि ससुराल वाले शादी के बाद एक फॉर्च्यूनर गाड़ी और 51 लाख रुपए डिमांड कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महाराष्ट्र के सातारा में पुल टूटा, क्रेन से कारें निकालीं:मुंबई में रेलवे ट्रैक, एक्सप्रेस-वे बंद; जम्मू-कश्मीर में लैंडस्लाइड, हिमाचल में कार पर पत्थर गिरा
    Next Article
    गुजरात में शेर का किसान पर हमला, VIDEO:हाथ जबड़े में आधे घंटे दबाए रखा, फिर छोड़ा; एक और व्यक्ति पर भी हमले की कोशिश की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment