Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री असीम अरुण करते रहे इंतजार, नहीं पहुंचे डीएम-एसपी:45 मिनट बाद नाराज हो प्रोग्राम से चले गए, मनाने के बाद भी नहीं आए

    7 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान डीएम-एसपी समेत अन्य अफसरों के न पहुंचने पर यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण नाराज हो गए। उन्होंने 45 मिनट तक कार्यक्रम स्थल पर इंतजार किया। इसके बाद बिना प्रोग्राम शुरू हुए वह चले गए। हालांकि कुछ देर बाद ही डीएम-एसपी वहां पहुंच गए। फोनकर मंत्री को मनाने की कोशिश की गई, लेकिन मंत्री कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। न ही भाजपा का कोई नेता आया। इसके बाद बिना मंत्री और नेताओं के कार्यक्रम को शुरू कराया गया। अब जानिए पूरा मामला… दरअसल, रोमा स्मारक में गुरुवार शाम 5:30 बजे डिस्कवर योर रूट्स (अपनी जड़ों को खोजें) कार्यक्रम होना था। प्रदेश सरकार के 9 साल पूरे होने पर सांस्कृतिक विभाग की ओर से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को मुख्य अतिथि थे। 15 मिनट पहले पहुंच गए थे मंत्री असीम अरुण मंत्री शाम 5:15 बजे अपनी पत्नी ज्योत्सना के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए, लेकिन वहां कोई अधिकारी उन्हें नजर नहीं आए। मंत्री असीम अरुण के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अभिमन्यु ठाकुर कुछ अन्य नेता व कार्यकर्ता भी कार्यक्रम स्थल पर बैठकर अधिकारियों का इंतजार करने लगे, ताकि कार्यक्रम शुरू कराया जा सके। मंत्री के जाने के बाद पहुंचे डीएम और एसपी पौन घण्टे तक समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अधिकारियों के आने का इंतजार किया, लेकिन अफसरों के न पहुंचने पर वह नाराज हो गए। वह उठकर गेट से बाहर निकल गए और कार में बैठकर वहां से चले गए। उनके साथ बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता भी चले गए। हालांकि मंत्री के जाने के 10 मिनट बाद डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, एसपी बिनोद कुमार, एडीएम देवेंद्र कुमार, एसडीएम वैशाली कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। जब अधिकारियों को मंत्री असीम अरुण के नाराज होकर जाने की जानकारी मिली तो उनके चेहरों की हवाइयां उड़ गईं। समाज कल्याण मंत्री के करीबी माने जाने वाले प्रवीण टण्डन के जरिए नेताओं को मानने के प्रयास किए गए। इसके बाद भी जब कोई नेता कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचा तो डीएम के निर्देश पर कार्यक्रम कराया गया। हालांकि इस कार्यक्रम में अधिकारी-कर्मचारी और स्टूडेंट्स ही रहे। मामले को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया ने बताया कि हम लोग पौन घण्टे इंतजार करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी रोमा स्मारक में नहीं पहुंचा। इसलिए हम लोग भी वहां से चले आए। जब उनसे पूछा कि अधिकारी आ गए हैं, क्या अब आप लोग आएंगे? इस पर जिलाध्यक्ष ने जवाब दिया कि मेरे नेता (असीम अरुण- समाज कल्याण मंत्री) वहां से चले आए तो अब लोग भी वहां नहीं जाएंगे। हालांकि इस मामले में अफसरों ने चुप्पी साध ली है। अधिकारियों और मंत्री के बीच इस नाराजगी को लेकर राजनीतिक गलियारे में तरह-तरह की चर्चाएं होने लग गईं। ------------------ ये खबर भी पढ़ें… पेट्रोल पंपों पर भीड़, योगी बोले- लाइन न लगाएं:ऐसा करने से देशभक्ति पर संदेह होता है; बाइक की दो टंकियां लेकर पहुंचा युवक यूपी के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह फैली हुई है। इसके चलते दूसरे दिन यानी गुरुवार को भी देवरिया, सुल्तानपुर, लखनऊ और गोंडा में कई पेट्रोल पंपों पर भीड़ उमड़ पड़ी। लोग बड़े-बड़े डिब्बे लेकर पेट्रोल और डीजल भरवाने पहुंच गए। कई जगह लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों इंतजार करते रहे। गोरखपुर में दोपहर 12 बजे बाइक पर एक और टंकी लादकर युवक तेल लेने पहुंचा। कहा- दोनों टंकियां फुल कर दीजिए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दशरथ महल में रामकथा सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर:महंत देवेंद्र प्रसादाचार्य बोले- श्रीराम का अमृत जितना पियो प्यास बढ़ती जाती है
    Next Article
    संभल चामुंडा मंदिर में महाअष्टमी पर फूलों का बंगला बना:800 साल पुराने सिद्धपीठ में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, महाआरती में उमड़ी भीड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment