Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री बोले-पिछली सरकारों ने युवाओं के हाथ में तमंचा पकड़ाया:भाजपा सरकार ने लैपटॉप दिया, प्रभारी मंत्री सैनी से सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

    8 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी बागपत पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट सभागार में एक प्रेसवार्ता कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले युवाओं के हाथों में तमंचे होते थे, लेकिन उनकी सरकार ने युवाओं को लैपटॉप दिए हैं। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरियां दी गई हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बने हैं और प्रदेश में संपन्नता, कुशलता तथा भयमुक्त माहौल तैयार हुआ है। राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। खनन माफिया, शराब माफिया सहित सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की गई है, जिससे प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।मंत्री सैनी ने सरकार की अन्य उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए हैं और राशन पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है और निरंतर जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, जिनका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान बागपत विधायक योगेश धामा, भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, जिलाधिकारी अस्मिता लाल और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में युवती ने चूहेमार दवा पीकर वीडियो किया पोस्ट:मेटा अलर्ट पर पुलिस ने 15 मिनट में बचाई जान, अफेयर में सुसाइड की कोशिश
    Next Article
    पीएसी ने मनाया विश्व गौरैया दिवस:'एक पेड़-एक बच्चा' पहल, स्मार्ट ट्री व आधुनिक स्कूल सुविधाएं लॉन्च

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment