Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री के भाई के आवास पर खुले जिम में रेप:संचालक ने महिला डॉक्टर से दरिंदगी की, VIDEO बनाया; बरेली पुलिस से गिड़गिड़ाया- गलती हो गई

    3 hours ago

    2

    0

    बरेली में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई के घर के ऊपरी हिस्से में चल रहे जिम में MBBS डॉक्टर से रेप हुआ। दुष्कर्म जिम संचालक ने किया। उसने डॉक्टर को वजन कम करने के नाम पर नशीला ड्रिंक पिलाया। जब वह बेहोश हो गई, तो उसे अपने प्राइवेट रूम में ले गया। इस दौरान जिम संचालक के छोटे भाई ने डॉक्टर के न्यूड वीडियो शूट कर लिए। साथ ही कमरे में लगे हिडन कैमरे से भी वीडियो शूट किए। पिछले महीने (अप्रैल में) जब जिम संचालक ने महिला डॉक्टर को उसके न्यूड वीडियो दिखाकर 50 लाख रुपए मांगे। तब उसे वीडियो बनाने के बारे में पता चला। इसके बाद महिला डॉक्टर ने जिम जाना छोड़ दिया। तब दोनों भाई उसके घर पहुंच गए। धमकी देते हुए कहा कि रुपए दो, नहीं तो वीडियो वायरल कर दूंगा। महिला डॉक्टर ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे। कहते रहे- साहब हमसे गलती हो गई, अब ऐसा अपराध कभी नहीं करेंगे। मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र का है। कैबिनेट मंत्री के भाई के घर के ऊपर है जिम सिविल लाइंस में बड़े डाकखाना के सामने कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के भाई जागन सिंह का दो मंजिला आवास है। बरेली प्रवास के दौरान मंत्री यहीं रुकते हैं। मंत्री के भाई ने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर का कुछ हिस्सा रेंट पर दे रखा है। जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर बाबा रामदेव का पतंजलि स्टोर चलता है। बेसमेंट में एक ब्यूटी पार्लर खुला हुआ है। फर्स्ट फ्लोर पर अल्टीमेट जिम है। जिम 10 साल से संचालित हो रहा है। वजन घटाने के नाम पर पिलाते थे नशीला ड्रिंक मामले में सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने बताया था कि 4 मई को 40 साल की महिला डॉक्टर ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। डॉक्टर ने बताया कि वह करीब 2 साल से सिविल लाइंस स्थित 'अल्टीमेट फिटनेस जिम' जा रही थी। जिम के संचालक अकरम बेग और उसका भाई आलम बेग है। दोनों भाइयों ने डॉक्टर को तेजी से वजन घटाने का झांसा दिया। उसे एक खास 'प्री-वर्कआउट ड्रिंक' ऑफर किया। इस ड्रिंक में दोनों भाइयों ने नशीला पदार्थ मिला दिया। महिला डॉक्टर ने वह ड्रिंक पी लिया और बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों भाई महिला डॉक्टर को जिम में बने एक प्राइवेट कमरे में ले गए और वहां अकरम ने रेप किया। इस कमरे में उन लोगों ने पहले से ही कैमरा लगा रखा था। साथ ही आलम ने अपने मोबाइल से भी अश्लील वीडियो शूट किए। पुलिस ने उनके पास से ये वीडियो भी बरामद किए हैं। महिला डॉक्टर को न्यूड वीडियो दिखाकर मांगे 50 लाख महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि अप्रैल में अकरम ने उसको न्यूड वीडियो दिखाए। कहा, अगर चाहती हो कि ये वीडियो वायरल न हों तो मुझे 10 लाख रुपए दे दो। महिला डॉक्टर ने पैसे देने से इनकार कर दिया। साथ ही जिम जाना भी छोड़ दिया। इसके बाद दोनों भाई उसके घर पहुंच गए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कहने लगे कि अब मुझे 10 लाख नहीं, बल्कि 50 लाख रुपए चाहिए। वीडियो वायरल होने के डर से महिला डॉक्टर ने उनको 80 हजार रुपए दे दिए। लेकिन, दोनों भाइयों ने पूरे पैसे देने का दबाव बनाया और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला डॉक्टर ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की 3 टीमें बनाई गईं। सीओ सिटी ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी अकरम बेग को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही से जिम से पेनड्राइव भी बरामद हुई, जिसमें अश्लील वीडियो थे। साथ ही उसका मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। तलाशी के दौरान जिम में कई संदिग्ध 'शक्तिवर्धक' दवाएं, टेस्टोस्टेरोन बूस्टर और सिरिंज मिलीं। अकरम से पूछताछ के बाद उसके भाई आलम बेग को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके पास से भी वीडियो की एक कॉपी वाली पेनड्राइव और मोबाइल बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाइयों की जमकर 'खातिरदारी' की। पुलिस कस्टडी में दोनों भाई गिड़गिड़ाते हुए दिखे। दोनों ने कहा- हमसे गलती हो गई, अब कभी ऐसा नहीं करेंगे। आरोपी बोले- कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए जिम संचालक अकरम बेग ने बताया कि वह जिम में आने वाली महिलाओं से जल्दी घुल-मिल जाता था। वह उन्हें तेजी से वजन कम करने का लालच देकर अपना बनाया हुआ ड्रिंक पिलाता था। फिर सीसीटीवी की मदद से अश्लील वीडियो बनाता था, जिससे बाद में मोटी रकम वसूली जा सके। दोनों भाइयों ने कई महिलाओं के न्यूड वीडियो शूट किए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आलम के खिलाफ पहले से ही मारपीट और छेड़खानी के कई केस दर्ज हैं। हिंदू महासभा के मंडल अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि जिम में इस तरह से जिहाद चल रहा है। हिंदू महिलाओं के साथ जिम की आड़ में गलत काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी जिम की जांच की जानी चाहिए। हर जिम में महिला ट्रेनर रखनी चाहिए। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया:हरदोई में मेले से बच्चे का अपहरण किया, फिरौती न देने पर की थी वारदात हरदोई में 7 साल के बच्चे के अपहरण के बाद हत्या के आरोपी महनूर को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर 50 हजार रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, बुधवार तड़के 3 बजे पुलिस ने 29 साल के महनूर को रोका तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सीने में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    'हाफिज सईद और मसूद अजहर के लिए लड़ी जंग', शेखी बघारते-बघारते पाकिस्तानी ने खोल दी सेना की पोल
    Next Article
    नोएडा में LLB छात्र की घर में घुसकर हत्या:कूड़ा फेंकने के विवाद में 3 गोलियां मारीं, 8 घंटे बाद आरोपी एनकाउंटर में अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment