Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री राजभर का गनर रेप के आरोप में गिरफ्तार:लड़की बोली- 4 साल तक संबंध बनाए, गर्भपात कराया, चुपके से किसी और से शादी की

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के गनर प्रशांत राय (29) को सोमवार को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। प्रशांत पर युवती से 4 साल तक दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप है। पीड़ित के मुताबिक, शादी का झांसा देकर आरोपी ने मुझे फंसाया। 4 साल तक संबंध बनाए। 2 बार गर्भवती हुई तो गर्भपात करा दिया। फिर गुपचुप तरीके से 25 अप्रैल को प्रयागराज में शादी रचा ली। सोशल मीडिया के दोस्त के जरिए मैंने उसकी शादी की तस्वीरें देखी। इस बारे में उससे पूछा तो आनकानी करने लगा। 4 मई को वह वाराणसी के सारनाथ थाने पहुंची और सिपाही के खिलाफ FIR कराई। पुलिस ने सिपाही को पूछताछ के लिए बुलाया और गिरफ्तार कर लिया। आज उसे कोर्ट में पेश करेगी। गाजीपुर रिजर्व पुलिस लाइन के RI आरके तिवारी ने बताया- सिपाही प्रशांत राय 2 साल से मंत्री ओम प्रकाश राजभर के इस्कार्ट में तैनात था। उसके खिलाफ जांच की जा रही है। 4 साल से अफेयर, 2 साल से साथ रहती थी युवती मिर्जापुर के ड्रमंडगंज चंद्रगढ़ के रहना वाला प्रशांत ने 8 साल पहले पुलिस में भर्ती हुआ था। वाराणसी के अजगरा थाना क्षेत्र की रहने वाला युवती के मुताबिक, सिपाही सारनाथ के बेनीपुर में कमरा किराए पर लेकर रहता था। इसी बीच, 4 साल पहले उसका सिपाही से अफेयर हो गया। उसने शादी करने का वादा करके मेरे साथ संबंध बनाए। प्रशांत मेरे घर आने-जाने लगा। फिर मैंने घरवालों से सिपाही और अपने रिश्ते के बारे में बताया और शादी करने की बात कही। लेकिन सिपाही मेरी जाति का नहीं था, इसलिए परिवार वालों ने इस पर आपत्ति जताई। 2 साल पहले मैं सारनाथ क्षेत्र में उसके कमरे पर रहने लगी। चुपके से शादी की, तस्वीरें से हुआ खुलासा युवती के मुताबिक, 6 महीने पहले मैं गर्भवती हुई तो उसने गर्भपात के दबाव बनाया। कहा- बिना शादी मां बनने पर बात बिगड़ जाएगी। इसके बाद मेरा गर्भपात करा दिया। दो महीने पहले फिर मैं गर्भवती हो गई। उसने फिर से मेरा गर्भपात कराया। इसी बीच, प्रशांत ने 25 अप्रैल को गुपचुप तरीके से उसने शादी कर ली। 1 मई को मुझे सोशल मीडिया पर एक दोस्त ने सिपाही की शादी की फोटो भेजी, तब जाकर मुझे पता चला कि सिपाही ने मेरे साथ धोखा किया। मैंने प्रशांत को फोन किया ,लेकिन वह गोलमोल जवाब देता रहा। सिपाही ने पुलिस ने जुर्म कबूला पुलिस के मुताबिक, युवती 4 मई को सारनाथ थाने पहुंची और आपबीती बताई और सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। इसके बाद सिपाही को थाने पर बुलाया। सिपाही अपने बड़े भाई कमल नारायण राय के साथ थाना सारनाथ पहुंचा। पुलिस ने मामले में सिपाही से सवाल किए गए। साथ ही युवती के साथ खिंचाए फोटो भी दिखाए। इसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। -------------------- ये खबर भी पढ़ें 13 मिनट में 52 लाख लूटने वाले 2 डकैत अरेस्ट:UP से दबोचकर सूरत ले गई पुलिस; SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती की थी यूपी में अयोध्या और गोंडा से 2 बदमाशों को गुजरात क्राइम ब्रांच (DCB) ने दबोचा है। इनकी पहचान अयोध्या के रहने वाले शुभम कुमार और गोंडा के विकास सिंह के रूप में हुई है। दोनों ने अपने 5 अन्य साथियों के साथ मिलकर 27 अप्रैल को सूरत SBI बैंक में दिनदहाड़े डकैती डाली थी। सबके चेहरे खुले थे। हाथ में पिस्टल थी। 13 मिनट में 52 लाख रुपए लूट लिए थे। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    विराट का बैट हो या रोहित के जूते! कौन होते हैं स्पोर्ट्स इंजीनियर?
    Next Article
    एनकाउंटर में ढेर हत्यारे को दफनाने से परिवार का इनकार:अंबेडकरनगर में कहा- कोई रिश्ता नहीं; 4 बच्चों और उनकी मां का मर्डर किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment