Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री राजभर ने अपनी सीट बदली, अब अकबरपुर से लड़ेंगे:सपा के रामअचल से होगा मुकाबला; जहूराबाद से बेटे को उतारने की चर्चा

    12 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपनी विधानसभा सीट बदलने का ऐलान किया है। एक चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 2027 का विधानसभा चुनाव अंबेडकरनगर की अकबरपुर सीट से लड़ेंगे। राजभर फिलहाल गाजीपुर की जहूराबाद सीट से विधायक हैं। चर्चा है कि वह जहूराबाद से अपने बेटे को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं। राजभर के बेटे अरविंद राजभर को 2022 के विधानसभा चुनाव में शिवपुर सीट से हार मिली थी। इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में वह घोसी सीट से भी चुनाव हार गए। अब उनके अतरौलिया विधानसभा सीट से दावेदारी करने की चर्चा है। वहीं, जहूराबाद से भी उन्हें चुनाव लड़ाए जाने की चर्चा है। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को 'बेमेल शादी' बताया। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इसे 'ठगबंधन' कहा। उधर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद ने चौरीचौरा और अतरौलिया सीट को लेकर सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा अपने प्रत्याशियों के नाम क्यों जारी नहीं कर रही है। संजय निषाद ने कहा कि उनकी पार्टी ने 16 सीटों पर मेहनत की है। इन सीटों पर पार्टी जीती हो या हारी हो, वह अपने प्रत्याशी घोषित कर रही है। एक बार सीट दे दी जाए, रोज-रोज यह नहीं कहा जाना चाहिए कि सीट बदल दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री संदीप ने मंगेतर पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाईं:हाथ थामकर पंजाबी गाने पर ठुमके लगाए; हल्दी रस्म का VIDEO
    Next Article
    ओपी राजभर जहूराबाद से चुनाव नहीं लड़ेंगे:यहां से दो बार विधायक रहे, अब अकबरपुर में सपा विधायक राम अचल के खिलाफ ताल ठोकेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment