Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री संजय निषाद का सवाल, दलाल चाहिए या दल:वाराणसी में हुई राजनीतिक एकता रैली में मंत्री ने दिया एकजुटता का संदेश

    3 hours ago

    2

    0

    अगले वर्ष 2027 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले मंत्री संजय निषाद अपनी राजनीतिक ताकत दिखाना चाह रहे हैं। NDA गठबंधन में अपनी सहभागिता किस तरह से बढ़ाई जाए इस पर फोकस कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से शुक्रवार को निषाद पार्टी के बैनरतले कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में राजनीतिक एकता विशाल महारैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व पार्टी के निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद रहे। यहां मंच से उन्होंने निषाद समाज के लोगों को एकजुट हो जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, निषाद समाज आज जान चुका है कि सत्ता की चाबी में बहुत बड़ा पावर है, उसे भी लेने के लिए तैयार होना होगा। उन्होंने भीड़ से सवाल किया कि उन्हें चाबी चाहिए या नहीं चाहिए? दलाल चाहिए या दल? इस पर भीड़ ने एक साथ जवाब दिया कि दलाल नहीं दल चाहिए। उन्होंने कहा, जिसका दल उसका बल, उसकी समस्या का हल। मंत्री बोले, मैं 18 घंटे काम करता हूं मंत्री संजय निषाद ने अपने समाज को संबोधित करते हुए कहा, मैं लगातार आप लोगों के बीच में ही रहता हूं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करता हूं, 5 से 6 घंटे सोता हूं। खाना भी मैं गाड़ी में खा लेता हूं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को संविधान को समझने की जरूरत है। कार्यक्रम में आसपास के जिलों से निषाद समाज के लोग पहुंचे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:दो युवकों की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार; हरियाणा से लौट रहे थे घर
    Next Article
    संभल में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सौंपा ज्ञापन:मांगें पूरी न होने पर जनआंदोलन की दी चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment