Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री सतीश शर्मा ने गेहूं क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण:कहा- भारत 40 देशों से आयात करता है; MSP बाजार दर से ज्यादा

    2 hours ago

    1

    0

    खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने आज शुक्रवार को गोंडा के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे जहां उन्होंने गोंडा गल्ला मंडी में स्थापित गेंहू क्रय केंद्रों का निरीक्षण करते हुए जायजा लिया और किसानों से तेज गति से गेहूं खरीद के निर्देश दिए है। सर्किट हाउस पहुंचकर मंत्री शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भी की है। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कमी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक युद्ध के हालात के कारण दुनिया भर में थोड़ी बहुत किल्लत की समस्या है। भारत के संदर्भ में उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अब एक दर्जन से अधिक देशों के बजाय लगभग 40 देशों से ईंधन का आयात कर रहा है। पहले जहां 15 दिन का रिजर्व स्टॉक होता था, वह बढ़कर 60 दिन का हो गया है, जिससे डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। गैस की उपलब्धता पर मंत्री ने कहा कि बुकिंग करने वालों को ओटीपी के माध्यम से पर्याप्त गैस दी जा रही है। शादी और अन्य कार्यक्रमों के दौरान गैस सिलेंडर की दिक्कत न हो,इसके लिए सभी जिलों में जिलाधिकारी और एसडीएम को नामित किया गया है, जिन्हें आवेदन पर विचार कर सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जब उनसे गोंडा में 24 घंटे से डीजल उपलब्ध न होने के बारे में पूछा गया तो मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है और वह अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे। वही नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस द्वारा किया जा रहे विरोध को लेकर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम जो पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आया है। यह लगभग तीन दशक से अधिक पुरानी मांग थी मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का और भारतीय संसद का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि यह जो अधिनियम लेकर के आए हैं। निश्चित रूप से इस नियम के माध्यम से नारी की आत्मनिर्भरता और नारी का सशक्तिकरण होगा। महिलाओं को एक नई ताकत मिलेगी। राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने गेहूं क्रय केंद्रों के निरीक्षण और गेहूं खरीद को लेकर कहा कि किसानों के गेहूं की खरीद जो इस समय चल रही है पूरे देवीपाटन मंडल की बैठक के लिए मैं यहां पर आया हूं। गोंडा मंडी में जो हमारे 11 गेहूं क्रय केंद्र चल रहे हैं इस बार गेहूं खरीद को लेकर के सरकार ने एमएसपी बढ़ा दिया है। एमएसपी हम लोगों ने पिछली बार की तुलना इस बार 160 रुपए प्रति कुंटल बढ़ाने का काम किया है सरकार द्वारा किसानों के लिए लगातार काम किया जा रहा है। वही बिचौलियों के हाथ गेहूं बेचने को मजबूर किसानों के सवाल पर मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर लगभग 6000 क्रय केंद्र लिए केंद्र संचालित हो रहे हैं। बड़े स्तर पर डिमांड के हिसाब से पूरे देवीपाटन मंडल में हमारे सेंटर चल रहे हैं किसानों को ज्यादा ज्यादा जागरूक किया जा रहा है कि वह यहीं पर आकर के अपने गेहूं की बिक्री करें। क्योंकि मार्केट रेट काफी इस समय नीचे है एमएसपी रेट बढ़ा हुआ है किसानों से हमने यहां पर सीधे तौर पर बात भी की है। जहां कहीं भी कोई समस्या आएगी किसानों को तो उसे समस्या के निदान करने का भी काम हम लोगों द्वारा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत:15 दिनों से मौसी के घर रह रही थी, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    मैनपुरी में परशुराम जयंती से पहले हुई बैठक:मैनपुरी में परशुराम जयंती की भव्य तैयारी, 19 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment