Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री दयाशंकर सिंह के ARTO अफसर ने झुककर पैर छुए:शाहजहांपुर में 47 करोड़ की परियोजना का उद्घाटन, बोले-विपक्ष नहीं चाहता महिलाएं नेता बनें

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के ARTO अफसर ने झुककर पैर छूए। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि दयाशंकर सिंह जैसे ही कार से उतरते हैं, एआरटीओ सर्वेश सिंह दौड़कर उनके पास पहुंचते हैं और पैर छूने लगते हैं। यह वीडियो नए सैटेलाइट बस अड्डे से सामने आया। वहीं, दयाशंकर की अगुवानी करने पहुंचे डीएम ने हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। दरअसल, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सोमवार को शाहजहांपुर दौरे पर थे। यहां उन्होंने करीब 47 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अब पूरा मामला विस्तार से... सोमवार दोपहर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह और वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शाहजहांपुर पहुंचे। उनके साथ सांसद अरुण सागर भी मौजूद थे। मंत्रियों का काफिला सबसे पहले नए सैटेलाइट बस अड्डे पर पहुंचा। यहां प्रशासनिक अधिकारी और भाजपा पदाधिकारी उन्हें रिसीव करने के लिए पहले से मौजूद थे। दयाशंकर सिंह जैसे ही कार से उतरे, भाजपा के कुछ पदाधिकारी उनके पैर छूने लगे। इसी बीच एआरटीओ सर्वेश सिंह भी दौड़ते हुए पहुंचे। उन्होंने भी मंत्री के पैर छू लिए। इसके बाद वे उनके पीछे-पीछे चलते नजर आए। कुछ ही क्षण बाद डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह भी वहां पहुंचे। उन्होंने मंत्रियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। बताया जा रहा है कि सर्वेश सिंह फरवरी, 2025 से शाहजहांपुर में एआरटीओ के पद पर तैनात हैं। दयाशंकर बोले- महिलाओं को नेता नहीं बनने दे रहा विपक्ष परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हाल ही में लोकसभा में गिरे महिला आरक्षण बिल पर भी चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सामान्य महिलाओं को नेता नहीं बनने देना चाहता, इसलिए उसने आरक्षण का विरोध किया। ये परिवारवादी पार्टियां नहीं चाहतीं कि सामान्य परिवार की महिलाएं नेतृत्व करें। वे केवल अपने परिवार के लोगों को ही नेता बनाना चाहती हैं। विपक्ष महिला आरक्षण का विरोध इसलिए कर रहा ताकि कोई भी अपने बलबूते नेता न बन सके। देश की आजादी के बाद सबसे ज्यादा सत्ता इन्हीं पार्टियों ने संभाली, लेकिन इसका लाभ अपने घर-परिवार तक ही सीमित रखा। 12 करोड़ रुपए की लागत से बना सैटेलाइट बस अड्डा शाहजहांपुर में परिवहन मंत्री ने लगभग 34 करोड़ रुपए की चार परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इनमें राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर एक नया सैटेलाइट बस अड्डा शामिल है, जिसका नामकरण और उद्घाटन किया गया है। यह बस अड्डा करीब 12.5 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है। यह सैटेलाइट बस अड्डा नेशनल हाईवे के पास बना है, जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी और शाहजहांपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा पुराने बस अड्डे का 19 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार किया गया है, 11 करोड़ रुपए की लागत से वर्कशॉप का सौंदर्यीकरण हुआ है। शाहजहांपुर से लखनऊ-दिल्ली तक इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी वहीं, 3 करोड़ रुपए से एक गोदाम बनाया गया है, जहां गाड़ियां खड़ी की जाएंगी। दयाशंकर ने घोषणा करते हुए कहा कि शाहजहांपुर से लखनऊ, बरेली और दिल्ली तक इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इसके लिए 5 करोड़ 50 लाख रुपए का बजट मंजूर किया गया है। फिलहाल शाहजहांपुर के नगरीय क्षेत्र में कुछ इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    LU में फीस बढ़ोतरी के खिलाफ सपा-NSUI का हंगामा:ABVP ने भी सपोर्ट किया, छात्र बोले-VC जनरल डायर; पोस्टर लगाए
    Next Article
    मेदांता अस्पताल में लगी आग, मरीजों को सुरक्षित निकाला:मॉक ड्रिल के दौरान मात्र 1 मिनट में टीम ने रिस्पांस दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment