Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुट्ठीगंज फायरिंग केस में दो और गिरफ्तार:अब तक तीन दबोचे गए, दो हमलावर सात दिन बाद भी फरार, दावत से लौटते समय किया था हमला

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के मुट्ठीगंज में हुई फायरिंग की घटना में शुक्रवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका था। अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि दो नामजद अभियुक्त अभी भी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में यह हैं शामिल पुलिस ने संदीप कनौजिया (निवासी दारागंज) और आकाश अरोड़ा उर्फ भोला पंजाबी (निवासी मालवीय नगर, मुट्ठीगंज) को गिरफ्तार किया है। इससे पहले मुख्य आरोपी लक्की पंडा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले में नामजद दो अन्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है। इनमें विमल पंडा और कमल शर्मा शामिल हैं। क्या है पूरा मामला 12 मार्च को मुट्ठीगंज क्षेत्र में देर रात दावत से लौट रहे दो युवकों सक्षम शर्मा और उसके दोस्त रवि पंडा पर हमला किया गया था। आरोप है कि शादी समारोह में हुए विवाद के बाद हमलावरों ने रात करीब 2:30 बजे उनका पीछा कर रास्ता रोका और फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों घायल हो गए। घायल का आरोप पहले भी हो चुका हमला घायल सक्षम शर्मा ने पुलिस को बताया था कि हमलावर पहले भी उस पर फायरिंग कर चुके हैं और उनके खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। मुट्ठीगंज थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश में भी टीम लगाई गई है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगंज मंदिर में चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन का उत्सव:मां ब्रह्मचारिणी की विशेष पूजा, महिलाओं ने मां के भजन गाए
    Next Article
    ललितपुर में ट्रैक्टर हादसों में तीन की मौत:पहिए के नीचे दबकर गंवाई जान, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment