Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान:हरदोई के सभी 3548 बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

    16 hours ago

    1

    0

    हरदोई में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2026 के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार, 22 फरवरी 2026 को पूरे जनपद में एक विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा। इस दिन मतदाताओं के नाम जोड़ने और उनकी जानकारी में मौजूद विसंगतियों को दूर करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य फॉर्म-6 प्राप्त करना और तार्किक विसंगतियों से संबंधित अभिलेखों को एकत्र कर बीएलओ ऐप के माध्यम से उनका डिजिटलीकरण करना है। उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, शिक्षा विभाग, पंचायती राज और नगर निकायों के अधिकारियों को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत जनपद के सभी 3548 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि जिन स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी भवनों में मतदान केंद्र बने हैं, वे 22 फरवरी को विशेष रूप से खुले रहेंगे। सभी कर्मचारी सुबह 10 बजे से शाम 04 बजे तक उपस्थित रहकर जनता की सहायता करेंगे। बीएलओ की सहायता के लिए आशा बहुएं, एएनएम, प्राविधिक सहायक, बैंक सखी और विद्युत सखियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। ये कर्मी घर-घर जाकर या बूथ पर रहकर अभिलेख एकत्रित करने और बीएलओ ऐप पर डेटा फीडिंग सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी मतदाता संबंधी त्रुटियों को दूर कराएं और नए नाम दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती की गौशाला में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितितयों में मौत:सफाईकर्मी के पहुंचने पर अचेत अवस्था में पड़ा मिला
    Next Article
    कन्नौज में 15वें वित्त आयोग से करोड़ों के कार्य स्वीकृत:DM ने नगर पालिकाओं और पंचायतों के प्रस्तावों को दी मंजूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment