Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी को बर्थडे विश करने में थरूर से ग्रामर मिस्टेक:एक यूजर ने गलती बताई; थरूर ने जवाब में कहा- अक्सर ऐसा हो जाता है

    1 day ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता शशि थरूर ने गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी को बर्थडे विश किया था। इसके बाद एक X यूजर ने उनके पोस्ट में गलती बताई। थरूर ने शुक्रवार को इसका जवाब दिया। अपने पोस्ट में थरूर ने on his 76th birthday की जगह in his 76th birthday लिख दिया था। इस पर एक यूजर ने थरूर को टैग करते हुए लिखा, शशि जी मेड अ ग्रामर मिस्टेक, ईवन इफ इट इज फैट फिंगर यानि शशि जी से ग्रामर की गलती हो गई, भले ही यह टाइपिंग की गलती हो। इस पर थरूर ने जवाब देते हुए कहा, हां, ‘ऑन हिज बर्थडे’ की जगह ‘इन’ लिख दिया। ऐसा अक्सर होता रहता है। इंग्लिश लैंग्वेज पर अपनी पकड़ और कठिन शब्दों के इस्तेमाल के लिए थरूर जाने जाते हैं। इससे पहले भी शब्दों के इस्तेमाल को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। नेपाल बाढ़ पर ड्रामा शब्द लिखने के बाद घिरे थे थरूर पिछले महीने नेपाल आपदा के दौरान X पर ‘ड्रामा’ शब्द लिखने के बाद थरूर को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था। थरूर ने लिखा था, “कल काठमांडू के लिए रवाना हुआ था, पहाड़ों में ड्रामा और उससे हुई भारी तबाही से पूरी तरह अनजान था।” ड्रामा शब्द के इस्तेमाल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए। एक यूजर ने पूछा कि क्या ऐसी स्थिति के लिए इस शब्द का इस्तेमाल सही है। इसके बाद थरूर ने अपने शब्द का बचाव करते हुए सफाई दी थी। जुलाई 2025- आस्क्ड एन की जगह आस्किंग लिखा था एक X पोस्ट में थरूर ने लिखा था, आइ वॉज आस्किंग इनएविटेबल क्वेश्चन। यूजर्स ने ग्रामर की गलती बताई थी। थरूर ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पोस्ट बोलकर लिखवाई थी। वॉइस ट्रांसक्रिप्शन में ‘आस्क्ड एन’ की जगह ‘आस्किंग’ हो गया। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी में वे पोस्ट को प्रूफरीड नहीं कर पाए। ------------- ये खबर भी पढ़ें… BRICS समिट पर कांग्रेस में मतभेद:चिदंबरम ने पूछा- देश को क्या मिला; थरूर बोले- 11 देश के नेताओं को एक मंच पर लाना भारत की ताकत भारत में BRICS समिट को लेकर कांग्रेस के दो सीनियर नेताओं के अलग-अलग बयान सामने आए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने पूछा था, ‘इस BRICS से भारत को क्या फायदा हुआ।’ देश में 2012, 2016 और 2021 में भी समिट हो चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेपर लीक रोकने के क्या इंतजाम हुए, सुप्रीम कोर्ट जांचेगा:जज NTA दफ्तर जाएंगे, एजेंसी ने कहा था- एग्जाम सिस्टम फूलप्रूफ बनाया
    Next Article
    Box Office Report: हनुमान अंश’ ने मारी दहाड़, ‘वाइब-दायरा’ की हालत हुई पतली, कमाई देख जानें कौन हिट कौन फ्लॉप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment