Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी का हावड़ा में रोड-शो; बोले- भाजपा का भरोसा जीतेगा:TMC का BJP को जवाब- न आए हो न आओगे; भवानीपुर में ममता की पदयात्रा

    8 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में गुरुवार को 152 सीटों पर वोटिंग हुई तो 142 सीटों पर चुनाव प्रचार चलता रहा। पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की और हावड़ा में रोड शो किया। मोदी ने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। अब का मतदान सभी रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। प्रधानमंत्री की रैली के बाद TMC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- न आए हो, न आओगे। जिस वक्त मोदी हावड़ा में रोड शो कर रहे थे, उसी वक्त मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर में रोड शो किया। ममता यहीं से विधायक हैं। भवानीपुर में 29 अप्रैल को वोटिंग होनी है। यहां से सुवेंदु अधिकारी भाजपा प्रत्याशी हैं। पहले फेज की वोटिंग के दौरान पीएम की 3 बड़ी बातें… शाह बोले - घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं। दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। कृष्णानगर में TMC मजबूत पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है। शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं। मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़ दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है। पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल में वोटिंग का नया रिकॉर्ड,पहले फेज में 91% मतदान:ममता बोलीं- SIR के विरोध में बंपर वोटिंग; तमिलनाडु के इतिहास में सबसे ज्यादा 84% वोट पड़े
    Next Article
    हिमाचल के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी:ऊना का तापमान 40॰C पहुंचा, कल भी गर्मी सताएगी; 25 अप्रैल से चार दिन तक बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment