Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी के जन्मदिन पर काशी को 111 करोड़ की सौगात:नगर निगम आठ जोन, पांच विधानसभाओं में कराएगा काम, कटेगा 75 किलो का केक

    9 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस वर्ष अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। ऐसे में नगर निगम वाराणसी ने उनके जन्मदिन पर बड़ी योजना बनाई है। इस संबंध में मेयर अशोक तिवारी ने बताया कि - प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पहली बार नगर निगम वाराणसी 111 करोड़ की जन उपयोगी योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेगा। इसके अलावा नगर निगम की तरफ से प्रधान कार्यालय में 75 किलो का केक भी काटा जाएगा। आठ जोनों और पांच विधानसभाओं में होगा कार्य मेयर अशोक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि - वाराणसी में जन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ऐसा पहली बार होगा कि शिलान्यास और लोकार्पण के काम 17 सितंबर यानी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर होंगे। कुल 111 करोड़ की परियोजनाओं से नगर निगम के आठ जोन और पांच विधानसभाओं में कार्य कराये जाएंगे। होगा 383 सड़कों का निर्माण महापौर अशोक तिवारी ने बताया - इस दौरान कुल 383 सड़क निर्माण, मरम्मत, चौका और जलनिकासी के कार्य कराए जाएंगे। जो आठों जोन और पांचों विधानसभा में 63.76 करोड़ की लागत से 65.68 किमी लंबाई में होंगे। उन्होंने बताया कि शहर में प्राइमरी कलेक्शन के लिए 8 ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य 1.53 करोड़ से कराया जाएगा। पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे बनेगा शेल्टर होम मेयर ने बताया - इस योजना के तहत शहर के 75 कुओं की सफाई और जीर्णोद्धार कार्य 1.18 करोड़ से कराया जाएगा। 17 सितम्बर को पांडेयपुर फ्लाईओवर के नीचे 30 लोगों की क्षमता के शेल्टर होम का निर्माण कार्य का शिलान्यास होगा। यह कार्य 30.28 लाख से कराया जाएगा। कुत्तों का घर बैठे पंजीकरण की शुरुआत की जाएगी। सचल पशु बंदी वाहन का लोकार्पण होगा। कुत्तों की समस्या के लिए एबीसी सेंटर बना है। इसमें बंध्याकरण की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कजरी महोत्सव का होगा आयोजन नगर निगम द्वारा आज शाम 6 बजे से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के हाल में कजरी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसमें तीन कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें लोक गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, रागिनी चंद्रा, प्रियंका चौहान की प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम को शहर की नौ संस्थाएं करा रही हैं। नगर निगम केवल सहयोग कर रहा है। मेयर ने बताया अब हर साल 16 सितंबर को कजरी महोत्सव होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने पुलिस-वकील विवाद में गठित की SIT:ADM सिटी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति करेगी जांच, रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट में फंसे 8 लोग:अजनारा होम्स में 15 मिनट तक दो फ्लोर के बीच अटकी रही लिफ्ट, बुजुर्ग महिला घबराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment