Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोदी ने चुनावी रैली में फिल्मों का जिक्र किया:बोले- विपक्ष ने 'धुरंधर', 'कश्मीर फाइल्स' और 'केरल स्टोरी' को झूठ बताया, उनका यही काम

    11 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को केरलम के थिरुवल्ला में आयोजित एनडीए की रैली में फिल्म धुरंधर, द केरल स्टोरी और द कश्मीर फाइल्स का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस, UDF-LDF का हर चीज में झूठ बोलने का स्वभाव बन गया है। जब हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) लाए तो इन्होंने झूठ बोला, आज CAA लागू हुआ, देश को कोई नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि 'द केरलम स्टोरी' यह झूठ है, उन्होंने कहा 'द कश्मीर फाइल्स' यह झूठ है, उन्होंने कहा कि 'धुरंधर' भी एक झूठ है।' उन्होंने आगे कहा, 'इन दिनों वे फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट (FCRA) और यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी ऐसा झूठ फैलाया जा रहा है। गोवा में दशकों से UCC है, लेकिन वे इसके बारे में भी गलत बातें फैला रहे हैं। ये झूठ फैलाने का कारोबार लेकर बैठे हुए हैं।' फिल्म धुरंधर आदित्य धर की फिल्म है, जो दो भागों में रिलीज हुई। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1999 के कंधार हाईजैक और 26/11 जैसे वास्तविक भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से प्रेरित है। फिल्म का पहला भाग 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था, जबकि इसका दूसरा पार्ट हाल ही में 19 मार्च 2026 को रिलीज हुआ। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की फिल्म द केरल स्टोरी (2023) उन लड़कियों की कहानी पर केंद्रित है, जिन्हें कट्टरपंथी बनाकर ISIS में शामिल होने के लिए उकसाया गया था। फिल्म में अदा शर्मा मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म का सीक्वल 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियोंड' भी फरवरी 2026 में रिलीज हुआ। वहीं, विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 2022 की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 1990 के दशक में कश्मीरी पंडितों के नरसंहार और पलायन की घटनाओं को दर्शाती है। इसमें अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे कलाकार थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Selena Gomez: क्या प्रेग्नेंट हैं सेलेना गोमेज? शादी के 6 महीने बाद इस अंदाज में देख चौंके फैंस
    Next Article
    154.2 kmph की रफ्तार का कहर, 23 साल के गेंदबाज ने फेंकी IPL 2026 की सबसे तेज गेंद

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment