Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा जंक्शन पर शातिर चोर गिरफ्तार:2.25 लाख रुपये का चोरी का सामान बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    मथुरा जंक्शन जीआरपी पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 2 लाख 25 हजार रुपये का चोरी का सामान बरामद किया है, जिसमें लैपटॉप, आईपैड और दो मोबाइल फोन शामिल हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्लेटफॉर्म नंबर 8 के पास स्थित पार्क से आरोपी सुमित मीणा को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, एक एप्पल कंपनी का आईपैड और एक ट्रॉली बैग मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित मीणा पुत्र श्रीचन्द्र मीणा के रूप में हुई है, जो थाना गोविंदनगर क्षेत्र के माहेश्वरी का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने कई चोरियों का खुलासा किया। उसने बताया कि एक मोबाइल उसने करीब दो महीने पहले मथुरा जंक्शन स्टेशन पर ट्रेन से चुराया था। ट्रॉली बैग भी उसी दिन ट्रेन से चोरी किया गया था। इसके अतिरिक्त, आईपैड, लैपटॉप और दूसरा मोबाइल उसे कुछ महीने पहले चोरी किए गए एक पिट्ठू बैग से मिले थे। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी सुमित मीणा के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ जारी है ताकि इस चोरी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा सके और उसकी अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कविनगर पुलिस ने दो बाइक चोर पकड़े:6 चोरी की बाइकें बरामद, NCR में करते थे वारदात
    Next Article
    मथुरा में खाद्य विभाग की कार्रवाई:गंदगी मिलने पर एक डेयरी सील, 9 नमूने लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment