Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा-जालौन समेत 3 जिलों में ओले गिरे, 10 में बारिश:आंधी-बिजली से 15 मौतें; बर्बाद फसल देख किसान सिर पकड़कर बैठा

    13 hours ago

    1

    0

    यूपी में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 72 घंटे में 15 लोगों की मौत हो गई। शनिवार शाम को शुरू हुई बारिश रविवार को भी जारी है। काशी, गोंडा, सल्तानपुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। मथुरा, संभल और हाथरस में ओले गिरे। जालौन में 24 घंटे में दूसरी बार ओलों की बारिश हुई। सड़क और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ है। एक किसान अपनी बर्बाद फसल देखकर सिर पकड़कर खेत में बैठ गया। उसने कहा, “मर गए… पूरी फसल बर्बाद हो गई। कुछ नहीं बचा। अब क्या खाएंगे।” मौसम विभाग ने आज 23 जिलों में बारिश और 15 जिलों में ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। शनिवार की बात करें तो 15 जिलों में बारिश हुई। जालौन-कानपुर समेत 5 जिलों में ओले गिरे। कानपुर में आंधी से 200 से ज्यादा पेड़ और बिजली के पोल उखड़ गए। चलते ऑटो पर बरगद का पेड़ गिर पड़ा। ड्राइवर और 60 साल की महिला की मौत हो गई। सीतापुर में बिजली गिरने से घर में आग लग गई। मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में बारिश और आंधी के बीच बोलेरो नहर में जा गिरी। महिला और 5 महीने के मासूम की मौत हो गई, जबकि 7 घायल हो गए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदल गया है। आज और कल ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ रहने की संभावना है। 7 अप्रैल से फिर से मौसम बदलेगा। आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। आंधी-बारिश से किन जिलों में कितनी मौतें, जानिए आंधी-बारिश और बिजली से कानपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। मौसम की तस्वीरें देखिए- योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। मौसम के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने मार गिराया या US ने खुद किया ध्वस्त? C-130 और हेलिकॉप्टर की तबाही पर सस्पेंस- VIDEO
    Next Article
    चंदौली में पत्नी की हत्या कर 90KM दूर फेंका शव:हैंडपंप के हैंडल से वार कर बोरे में भरी लाश, आरोपी पति और पिता हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment