Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:बिजली के तारों से निकली चिंगारी से लगी आग, किसान को भारी नुकसान

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार में सोमवार दोपहर खेतों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में करीब 15 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी टीकम ने लगभग 4 एकड़ खेत बटाई पर लेकर गेहूं की फसल तैयार की थी। हाल ही में हुई बारिश के कारण फसल की कटाई नहीं हो सकी थी और पकी हुई फसल खेत में ही खड़ी थी, जिस पर बिजली लाइन से निकली चिंगारी गिरी। आग लगने की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए भरसक प्रयास किए। नजदीक लगे इंजन से पानी चलाकर आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन तेज हवा और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टरों में कल्टीवेटर लगाकर आग के आगे की फसल की जुताई शुरू कर दी। इस उपाय से आग को आगे बढ़ने से रोका जा सका और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीण उमेश कुमार ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन दमकल समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना था कि यदि समय रहते मदद मिल जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। इस घटना से किसान टीकम को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति रोष है और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के जीजा की मौत:चिरगांव रेलवे स्टेशन पर टेक्नीशियन थे, ड्यूटी पर जाते समय गाड़ी ने उड़ाया
    Next Article
    लखनऊ में रिटायर्ड इंजीनियर के घर 60 लाख की चोरी:पत्नी की मौत पर बहराइच गए, NRI बेटा-बहू ससुराल में थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment