Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर:एमवीडीए ने दो स्थानों पर की बड़ी कार्रवाई, सात हजार वर्ग मीटर में बन रही थी

    15 hours ago

    1

    0

    मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने शहर में अवैध निर्माणों और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने बुधवार शाम को दो अलग-अलग स्थानों पर बुलडोजर चलाकर एक अवैध कॉलोनी और स्वीकृत लेआउट में किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई उपाध्यक्ष के निर्देश पर सचिव आशीष सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न हुई। पहली कार्रवाई गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मौजा अहिल्यागंज खादर में हुई। यहां सुनील लवानिया और अन्य व्यक्तियों द्वारा श्री कांशीराम शहरी आवास योजना के निकट लगभग सात हजार वर्ग मीटर क्षेत्र में एक अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने निर्माणकर्ताओं को पहले ही नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन निर्धारित समय में कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। इसके बाद, 9 फरवरी 2026 को ध्वस्तीकरण के आदेश जारी किए गए थे। बुधवार को एमवीडीए की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कॉलोनी में निर्मित कच्ची सड़कों, भू-विभाजन और अन्य अस्थायी ढांचों को बुलडोजर से हटा दिया। दूसरी कार्रवाई जैंत थाना क्षेत्र स्थित हरेकृष्णा धाम में की गई। यहां आरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने स्वीकृत लेआउट का उल्लंघन करते हुए सार्वजनिक सड़क और हरित पट्टी की चौड़ाई कम कर अतिक्रमण कर लिया था। एमवीडीए के प्रवर्तन दल ने मौके पर पहुंचकर इस अवैध निर्माण को ध्वस्त किया और अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई के संबंध में सचिव आशीष सिंह ने बताया कि शहर के नियोजित विकास को बाधित करने वाले किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि प्राधिकरण की टीम भविष्य में भी ऐसे निर्माणों के खिलाफ लगातार अभियान चलाती रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में गैस सिलेंडर गोदाम से वितरण बंद:अब केवल होम डिलीवरी करेगी एजेंसी, पोस्टर लगाया गया
    Next Article
    अयोध्या में गैस की कमी नहीं:जिला पूर्ति अधिकारी बोले- रोजाना 12 हजार से अधिक सिलेंडर उपलब्ध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment