Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में बाइक फिसलने से 3 युवक घायल:आगरा से नोएडा जा रहे थे, यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा

    8 hours ago

    1

    0

    मथुरा में मंगलवार रात करीब 9 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बाइक हादसे में तीन युवक घायल हो गए। नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 के पास आगरा से नोएडा जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और पीआरवी 5837 मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल मथुरा भेजा। हादसे में अजीत पुत्र भोमराज को गंभीर चोट आई है, जबकि योगेश पुत्र सामंत को सामान्य चोटें लगी हैं। तीसरे युवक चिंटू पुत्र मलखान को चोट नहीं लगी। पुलिस के मुताबिक तीनों युवक फिरोजाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र के धानसागढ़ी गांव के रहने वाले हैं। तीनों बाइक से आगरा की ओर से नोएडा जा रहे थे। माइलस्टोन 76 के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर फिसल गई। कुछ देर यातायात हुआ प्रभावित हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार प्रभावित हुई और कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क से हटवाकर किनारे कराया। इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर हादसे की जानकारी जुटाई है। फिलहाल मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राम मंदिर के कर्मचारियों की जिम्मेदारी होगी तय:पढ़ाई से पुरानी नौकरी तक खंगाला जाएगा रिकॉर्ड, सीईओ ने जारी किए निर्देश
    Next Article
    उर्वशी रौतेला ने AI कंपनी से मांगा ₹7,000 करोड़ हर्जाना:बिना अनुमति वीडियो इस्तेमाल करने का आरोप; CEO बोले- खुद को शिक्षित करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment