Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में छत से गिरकर वृद्ध की मौत:पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे, पुलिस बोली- मामला संदिग्ध लग रहा

    7 hours ago

    2

    0

    मथुरा के गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित वृंदावन गेट इलाके में सोमवार को एक बुजुर्ग की छत से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय आशीष कुमार विश्वास के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले थे और पिछले कई वर्षों से मथुरा में रह रहे थे। आशीष अपनी नेत्रहीन पत्नी के साथ वृंदावन गेट स्थित राजू यादव के मकान में किराए पर रहते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार को आशीष अचानक दूसरी मंजिल की छत से नीचे सड़क पर आ गिरे। गिरने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के समय मृतक अर्धनग्न अवस्था में पाए गए, जिससे मामला और अधिक संदिग्ध हो गया है। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वृंदावन गेट पुलिस चौकी प्रभारी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक का बेटा प्रताप भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह दुर्घटना थी, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई घटना। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती के भिनगा साइबर सेल ने वापस कराए 5,880 रुपए:NCRP पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत, पीड़ित को कार्रवाई से मिली राहत
    Next Article
    ​गोण्डा में गर्मी चलते स्कूलों के समय में बदलाव:कक्षा 1 से 8 तक सुबह 7:00 से 12:00 तक स्कूलों का संचालन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment