Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में कांग्रेस ने असम CM का पुतला फूंका:मल्लिकार्जुन खड़गे पर टिप्पणी को लेकर विरोध प्रदर्शन

    8 hours ago

    2

    0

    मथुरा में जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित हुए, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया गया, जिसमें दर्जनों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर विरोध जताया। जिला अध्यक्ष मुकेश धनगर ने बताया कि असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती और कांग्रेस इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। धनगर ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक मुख्यमंत्री सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तब तक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा और इसे और उग्र रूप दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस नेता विक्रम बाल्मीकि ने भी इस बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि एक मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की टिप्पणी करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन भविष्य में आंदोलन तेज करने के संकेत भी दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में खड़गे के कथित अपमान से भड़के कांग्रेसी:कलेक्ट्रेट में हेमंत बिस्वा शर्मा का पुतला दहन, बड़े आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    मैनपुरी में दुर्घटना रोकथाम अभियान शुरू:यातायात नियमों के पालन हेतु वाहनों पर स्टिकर लगाकर जागरूकता बढ़ाने की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment