Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में खुले बिजली पैनल बॉक्स:बैरागपुरा में बड़े हादसे का खतरा, विभाग पर लापरवाही का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के कच्ची सड़क बैरागपुरा क्षेत्र में विद्युत विभाग की गंभीर लापरवाही सामने आई है। यहां दो दर्जन से अधिक बिजली के पैनल बॉक्स खुले पड़े हैं, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों में भय का माहौल है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बारिश के मौसम में यह स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। पानी भरने से इन पैनल बॉक्सों में करंट फैलने का जोखिम बढ़ जाता है, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों की जान को खतरा पैदा हो जाता है। पहले भी कई बार इंसान और जानवर करंट की चपेट में आ चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया है कि एक ओर विद्युत विभाग स्मार्ट मीटर लगाने में सक्रिय है, वहीं दूसरी ओर खुले पड़े इन खतरनाक पैनल बॉक्सों की अनदेखी की जा रही है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय निवासी चौधरी हर्ष कुमार और ओम प्रकाश भारद्वाज ने बताया कि इस समस्या के संबंध में कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया। रंजन अग्रवाल, देवकीनंदन शर्मा (एडवोकेट), जीतू राजपूत, पूरन चंद शर्मा, लक्ष्मी देवी, राधा अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, श्याम सुंदर सांवरिया, जगदीश राजपूत, अशोक राजपूत, वैद्य सुरेश चंद शर्मा, जगदीश सिंह (एडवोकेट), अनिल चतुर्वेदी और प्रदीप कुमार सहित कई अन्य लोगों ने भी विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी व्यक्त की। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इन खुले पैनल बॉक्सों को तत्काल सुरक्षित किया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा का स्वागत:इटवा कार्यालय पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह
    Next Article
    मध्य-पूर्व की जंग के बीच, पढ़िए कहानी उस अकेले देश की, जिसने परमाणु बम बनाकर खुद ही कर दिए नष्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment