Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पटरी किनारे मिला अज्ञात युवती का शव:सूचना पर पहुंची पुलिस ने कब्जे में लिया, शिनाख्त के प्रयास जारी

    13 hours ago

    1

    0

    मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में लालपुर-सायपुर पटरी के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवती की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। सोमवार सुबह करीब 7 बजे एक राहगीर ने पटरी किनारे शव पड़ा देखा। उसने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही सीओ गोवर्धन अनिल कुमार और थाना प्रभारी हरीश चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है और मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। थाना प्रभारी हरीश चौधरी ने बताया कि- "सुबह सूचना मिली थी कि सायपुर पटरी के पास एक युवती का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आंबेडकर जयंती की तैयारियों में जुटी सपा:बूथ स्तर तक मनाने की बनी रणनीति; लखनऊ में हुई अहम बैठक
    Next Article
    हाईटेंशन लाइन का पोल गिरा, 300 घरों की बिजली गुल:लखनऊ रोड पर हुआ हादसा, टू-फेसिंग से आपूर्ति बाधित; मरम्मत जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment