Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव:परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। ब्रह्मांड घाट रोड स्थित ग्वारिया मंदिर के समीप राहगीरों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। महावन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। पुलिस को युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान धीरज (28) पुत्र पतराम निवासी नगला बाला पचावर, थाना महावन के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक के ताऊ बनी सिंह ने बताया कि धीरज पेशे से ट्रक चालक था और पिछले करीब एक सप्ताह से लापता था। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि दो वर्ष पूर्व धीरज के खिलाफ महावन थाने में दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके चलते वह जेल भी गया था। परिजनों ने धीरज की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। थाना निरीक्षक चेतराम शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। शर्मा ने आश्वासन दिया कि यदि जांच में हत्या की पुष्टि होती है, तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल परिजनों के आरोपों और घटना की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली के सीबीगंज में तीन अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:अटरिया गांव में बिना नक्शा पास कराए 12 बीघा जमीन पर बनाई जा रही थी कालोनी
    Next Article
    मुरादाबाद में होटल ड्राइव इन -24 पर GST की रेड:डॉक्टर ने लीज पर ले रखा है होटल, देर रात तक रिकॉर्ड खंगालती रहीं टीमें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment