Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में राम जन्मोत्सव शोभायात्रा 27 मार्च को:श्री राम जन्म महोत्सव समिति ने जानकारी, पहले से भव्य आयोजन होगा

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में श्री राम जन्म महोत्सव समिति ने रामनवमी पर्व की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। समिति ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 83वीं प्रभु श्री राम जन्मोत्सव शोभायात्रा 27 मार्च को धूमधाम के साथ निकाली जाएगी। समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रवाल ने जानकारी दी कि शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन श्री रामचंद्र जी महाराज मंदिर, घीया मंडी से होगा। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों, चौक बाजार, विश्राम घाट, होली गेट और भरतपुर गेट से होते हुए वापस घीया मंडी स्थित श्री रामचंद्र मंदिर पर पहुंचेगी। इस बार शोभायात्रा को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। रामनवमी के दिन सुबह मंदिर में भगवान श्री राम का विधिवत अभिषेक किया जाएगा। यह अभिषेक दूध, दही, शहद, बूरा और यमुना जल से संपन्न होगा। इसके बाद शाम के समय शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें आधा दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान गणेश की झांकी रहेगी, जिसके पीछे भगवान शिव सहित अन्य देवी-देवताओं की झांकियां होंगी। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजकों ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ नाभापीठाधीश्वर सुतीक्ष्ण दास जी महाराज, महामंडलेश्वर आदित्यनाथ जी महाराज, महामंडलेश्वर भैया दास महाराज, महामंडलेश्वर कृष्णानंद महाराज, महामंडलेश्वर सत्यानंद सहित अनेक संत-महात्माओं के सान्निध्य में किया जाएगा। समिति ने मथुरा की धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शोभायात्रा को सफल बनाएं और भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी दरोगा बनकर शादी करने निकला युवक गिरफ्तार:सहारनपुर में वर्दी पहनकर लड़की वालों से मिलने पहुंचा, रोल नंबर पूछने पर खुली पोल
    Next Article
    घोसी सांसद राजीव राय ने मऊ में एम्स मांगा:बोले- जमीन खुद खरीदकर सरकार को देने को तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment