Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सफाई मित्रों को मिला सम्मान और सुरक्षा किट:स्वास्थ्य जांच के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई

    3 hours ago

    1

    0

    मथुरा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन के भूतेश्वर स्थित मुख्यालय में बुधवार को सुबह करीब 8 बजे सफाई मित्र सम्मान एवं सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (एनएसकेएफडीसी) की ओर से NAMASTE योजना के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सफाई मित्रों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी गई। नई दिल्ली स्थित केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर निगम के सदन में सुबह 8 बजे से किया गया। नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में सफाई मित्रों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा और सुना। इस दौरान सफाई मित्रों के स्वच्छता कार्य में योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सफाई कार्य के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सफाई मित्रों को सेफ्टी किट भी वितरित की गई। अधिकारियों ने कहा कि सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्हें आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना जरूरी है। शिविर में सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही आवश्यक परामर्श दिया। इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की ओर से सफाई मित्रों एवं सफाई कर्मचारियों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए जागरूकता कैंप लगाए गए। अधिकारियों ने योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के संबंध में भी सफाई मित्रों को जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामगोपाल, सहायक अभियंता जलकल हेमेंद्र गौतम सहित नगर निगम के सफाई निरीक्षक और बड़ी संख्या में सफाई मित्र मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य सफाई मित्रों के योगदान को सम्मान देना, उनके स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देना और उन्हें सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। स्वच्छता ही सेवा 2026 के अंतर्गत आयोजित शिविर में “एकजुट प्रयास, प्रभावी बदलाव” और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” का संदेश दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में बालिका कबड्डी प्रतियोगिता:अंडर-17 में मैना देवी और अंडर-19 में अयोध्या दास गर्ल्स कॉलेज बने विजेता
    Next Article
    अयोध्या में शादी का झांसा देकर 5 साल दुष्कर्म किया:युवती ने गर्भपात कराने और मारपीट की भी शिकायत की, आरोपी अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment