Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिर में साधु ने बच्ची के साथ रेप किया:मथुरा में चीखने आवाज सुनकर पहुंचे लोग, आरोपी को पकड़कर पीटा; पहनाई जूतों की माला

    9 hours ago

    2

    0

    मथुरा में मंदिर में 62 साल के साधु ने 10 साल की बच्ची से रेप किया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि वे मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। मंदिर परिसर में ही वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। घटना के दिन वह काम से बाहर गए थे। इसी दौरान साधु ने उनकी बच्ची के साथ रेप किया। उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में खेल रहे बच्चे मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने पुलिस को सूचना देकर साधु को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के कोयला अलीपुर गांव में सोमवार को हुई। अब जानिए पूरा मामला... 3 मंदिर में सेवा कर रहा था साधु कोयला अलीपुर गांव के पास यमुना किनारे वासुदेव घाट है। यहां वासुदेव और भगवान कृष्ण का मंदिर बना हुआ है। औरैया का रहने वाला साधु लक्ष्मी कांत इस मंदिर में पिछले 3 साल से सेव कर रहा है। इसी मंदिर परिसर में एक मजदूर परिवार अपनी 10 साल की बेटी के साथ रहता था। पीड़िता ने बताया कि- सोमवार को मैं और मेरी पत्नी काम पर गए थे। बेटी कमरे में अकेली थी। लक्ष्मी कांत ने अकेलेपन का फायदा उठाते हुए मासूम को पकड़ लिया। साधु ने उसके साथ रेप किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी साधु लक्ष्मी कांत को पकड़कर पिटाई कर दी। साथ ही जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। पीड़िता का मेडिकल कराया गया घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। रिफाइनरी थाना क्षेत्र के प्रभारी सहायक पुलिस अधीक्षक जयविंद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर उज्ज्वल कुमार ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद मंगलवार को आरोपी लक्ष्मीकांत को गिरफ्तार दिखाते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी जयविंद गुप्ता ने बताया कि मामले में मजबूत पैरवी कर आरोपी को सख्त सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। -------------------- ये खबर भी पढ़ें सपा नेता का 50 साल छोटी लड़की से चौथा निकाह:लड़की 20, खुद 70 साल के; दूसरी पत्नी ने गाजियाबाद कमिश्नर से शिकायत की गाजियाबाद में सपा नेता हाजी खलील ने 50 साल छोटी लड़की से चौथा निकाह कर लिया है। उनकी उम्र 70 साल है। लड़की की सिर्फ उम्र 20 साल है। तीन पत्नियों से उनके 11 बच्चे हैं। सपा नेता के इस निकाह से उनकी दूसरी पत्नी नाजरीन नाराज हैं। पढ़ें पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में तेज रफ्तार कार खंभे से टकराई:तीन युवक गंभीर घायल, बिजली का खंभा टूटा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
    Next Article
    डीएम ने गेहूं क्रय केंद्र, गौ-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण:गाजीपुर में व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment