Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सड़क हादसे में महिला की मौत:ट्रैक्टर-ट्रॉला ने कुचला, रेलवे फाटक के पास हुआ हादसा

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा के फरह कस्बे में शनिवार दोपहर एक सड़क हादसे में 52 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सीमेंट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला नीचे गिर गईं। ट्रॉले का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित नगला विण्णु निवासी रतनदेई के रूप में हुई है। बताया गया कि रतनदेई अपने बेटे हरिदास और नातिन के साथ बाइक से सोहणा (हरियाणा) जा रही थीं। फरह रेलवे फाटक के पास पहुंचते ही पीछे से आए ट्रैक्टर-ट्रॉला ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने पर फरह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉला चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी छोटेलाल ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में RPF ने तीन स्टेशनों से शराब पकड़ी:बिहार में तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया
    Next Article
    सहारनपुर में हिस्ट्रीशीटर चोर अरेस्ट:खेत से चोरी 4 कुंतल गेहूं और रेहड़ा बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment