Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा:15 साल बाद दिखा पति तो पत्नी ने खोया आपा, बीच सड़क पर लगाई पिटाई,कार भी तोड़ी

    9 hours ago

    1

    0

    मथुरा में शनिवार को सड़क पर पति पत्नी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां 15 साल से साधु भेष में रह रहे पति को देखते ही पत्नी आपा खो बैठी और उसने बीच सड़क पर ही पति की पिटाई लगा दी। इस दौरान लोगों ने जब पत्नी की बात सुनी तो वह भी आक्रोशित हो गए और उन्होंने साधु भेषधारी पति की गाड़ी तोड़ डाली। राया का मामला मथुरा के कस्बा राया थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला ने 15 साल पहले उसे छोड़कर भागे पति को साधु के वेष में पकड़ लिया। मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई इस भिड़ंत में महिला का गुस्सा इस कदर फूटा कि उसने बीच सड़क पर ही साधु बने पति की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने आरोपी की कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 19 साल पहले हुई थी शादी पीड़ित महिला रचनेश शर्मा ने बताया कि उसका विवाह 19 साल पहले मांट क्षेत्र के गांव नगला आलिया के रहने वाले सीताराम के बेटे हरीबाबू से हुई थी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर हरीबाबू पंजाब में एक नामी कंपनी में तैनात था। आरोप है कि नौकरी के दौरान ही उसका संबंध कंपनी की एक अन्य महिला से हो गया। इसके बाद वह अपनी पत्नी और बच्चों को लावारिस छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने लगा। पिछले 15 सालों से वह परिवार से पूरी तरह दूरी बनाए हुए था। पति की घेरकर की पिटाई रचनेश को शनिवार को सूचना मिली थी कि उसके पति ने साधु का वेष धर लिया है और वह राया क्षेत्र में आया हुआ है। सूचना मिलते ही पीड़िता ने अपने परिचितों के साथ जाल बिछाया और मांट क्रॉसिंग के समीप उसे घेर लिया। जैसे ही पति की पहचान हुई महिला का सब्र टूट गया। उसने कार से उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर मचे इस हंगामे के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस पहुंची मौके पर हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साधु के वेष में मौजूद शख्स को भीड़ से बचाकर थाने ले आई। थाना प्रभारी ने बताया कि एक महिला द्वारा अपने पति को पहचान कर मारपीट की सूचना मिली थी। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पारिवारिक विवाद और बेवफाई के आरोपों की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने इस पूरे ड्रामे का वीडियो बना लिया। वीडियो में महिला आक्रोश में चिल्लाती और अपने बच्चों के हक की बात करती दिख रही है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी वास्तव में साधु बन चुका है या केवल पहचान छिपाने के लिए उसने यह वेष धारण किया था। पत्नी की है संपत्ति पर नजर हरीबाबू की माँ सर्वेश ने बताया कि बहु मथुरा शहर के सदर बाजार इलाके में स्थित उनके मकान में रहती थी। 3 साल पहले बहु ने सास,ससुर को मारपीट कर बाहर निकाल दिया। घर और खेत को नाम करवाने का दबाव बना रही है। वहीं रचनेश शर्मा ने बताया कि सभी आरोप गलत है। उसका पति 15 साल से घर से बाहर है उसके परिवार वालों को पता है। 18 साल का बेटा है 17 साल की बेटी है। किस तरह से उनको पढ़ा लिखा रही है वही जानती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नेवी में सिलेक्शन के बाद महिला को छोड़ा, गिरफ्तार:शादी का झांसा देकर 6 साल तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन करवाया
    Next Article
    रावतपुर में घर से कोचिंग के लिए निकली छात्रा लापता:पुलिस ने 24 घंटे के अंदर प्रयागराज से किया बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment