Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंदिरों में ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया जाता है:जगदगुरु राघवचाचार्य बोले- होली का भगवा रंग भगवान का, यह सनातन का प्रतीक

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या में रंगभरी एकादशी के साथ होली उत्सव जोर पकड़ चुका है। मंदिरों में भगवान को गुलाल लगाने के साथ संत गुलाल और फूलों की होली खेल फाग गा रहे हैं।श्रीरामलला सदन के पीठाधीश्वर जगदगुरु रामानुजाचार्य स्वामी राघवाचार्य ने श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवा रंग भगवान का रंग है और यह सनातन परंपरा की आस्था, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रंगभरी एकादशी से ही अयोध्या में होली का उल्लास प्रारंभ हो जाता है और पूरा सप्ताह धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्सवमय वातावरण बना रहता है। पारंपरिक होली गीतों की स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रहीं उन्होंने बताया कि रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व है। इसी दिन से श्रद्धालु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। मंदिरों में ठाकुर जी को गुलाल अर्पित किया जाता है और पारंपरिक होली गीतों की स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना देती हैं। साधु-संतों की टोली भी होली के भजन गाकर उत्सव की गरिमा को बढ़ाती है।स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला त्योहार है। यह उत्सव समाज को आपसी भेदभाव भुलाकर एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। होली को मर्यादा, शालीनता और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि होली को मर्यादा, शालीनता और शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं तथा भारतीय संस्कृति की गरिमा को बनाए रखें।अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में विशेष सजावट की गई है। भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी है और शहर में उत्साह का माहौल है। रंगभरी एकादशी के साथ शुरू हुआ यह उत्सव पूरे सप्ताह तक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विकसित हो रहीं 2 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर:बिना अनुमति के लिए विकसित की जा रही थीं कॉलोनियां, एक अन्य निर्माण पर लगाई सील
    Next Article
    गोरखपुर में सीएम योगी के संग बरसेंगे समरसता के रंग:भक्त प्रह्लाद व भगवान नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे, 1944 से जारी है परंपरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment