Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला से छीने कुंडल:वारदात CCTV कैमरे में हुई कैद, गिरने से महिला घायल हो गई

    3 hours ago

    2

    0

    मथुरा में दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग महिला से सरेराह कुंडल छीन लिए। इस दौरान महिला घायल हो गई, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। मामला कोसीकलां थाना क्षेत्र का है। आर्य समाज के प्रधान व चिकित्सक डॉ. प्रकाश आर्य की वृद्ध माता बाजार से घरेलू सामान लेकर पैदल आर्य नगर स्थित अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान घर के पास पीछे से आए बाइक सवार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने कानों पर झपट्टा मारकर कुंडल छीन लिए। गिरकर घायल हुईं महिला छीना-झपटी के दौरान सीमा अग्रवाल (65) सड़क पर गिर गई, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। शोर गुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आग गये और उन्हें तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। CCTV कैमरे में दिखे संदिग्ध पुलिस के अनुसार वारदात का एक CCTV वीडियो सामने आया। वीडियो में कुछ संदिग्ध दिखाई दिए हैं, जिनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रतिनिधि नरदेव चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा गश्त बढ़ाने की मांग की। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि व्यस्त क्षेत्रों में भी अब बुजुर्ग महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में खुला लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेस:राज्यपाल करेंगी उद्घाटन, डॉ. एसपी सिंह पटेल के विजन से खुली 16वीं शाखा
    Next Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में उजड़ गए परिवार:दो मां और दो बेटियों की मौत, मुंडन कराने जा रहे थे, बच्चा और मां-पिता भी गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment