Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में द्वारिकाधीश मंदिर में चोरी, VIDEO:चोर ने पहले गुटखा खाया, गोलक को सरिया से तोड़ा; बैग में नोट भरकर भागा

    19 hours ago

    1

    0

    मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार देर रात एक चोर घुसा। वह मंदिर के मुख्य गेट पर लगे दानपात्र (गोलक) के पास रुका, इधर-उधर देखकर तसल्ली की। फिर गुटखा खाया और सरिया से ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी बैग में भरकर फरार हो गया। पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई। यह गोलक मंदिर के मुख्य द्वार के बाहर लगी है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। तस्वीरें देखें… अब जानिए पूरी घटना के बारे में... द्वारिकाधीश मंदिर के मुख्य गेट पर लगे CCTV कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार, रात करीब 12 बजे 25-30 साल का एक युवक मंदिर की सीढ़ियों पर बैठकर मोबाइल चलाता दिखाई देता है। कुछ देर बाद वह सीढ़ियों से उतरकर दोनों ओर देखता है कि कोई आ तो नहीं रहा। इसी दौरान पुलिस की बाइक पर दो पुलिसकर्मी गश्त करते हुए वहां से गुजरते हैं। उन्हें देखकर युवक दोबारा सीढ़ियों पर बैठ जाता है। कुछ मिनट बाद वह फिर उठता है, इधर-उधर देखता है और जेब से गुटखे का पाउच निकालकर खा लेता है। इसके बाद वह हाथ में सरिया लेकर गोलक के आसपास घूमता रहता है। करीब 9 मिनट तक मौका देखने के बाद वह गोलक के पास पहुंचता है और ताला तोड़ना शुरू कर देता है। रात करीब 12:30 बजे वह सरिया की मदद से ताला तोड़ देता है। 2 मिनट में तोड़ी गोलक चोर ने करीब दो मिनट में गोलक का ताला तोड़ दिया। इसके बाद वह कुछ देर वहीं बैठा रहता है। इसी दौरान एक स्कूटी सवार वहां आता है, जो स्कूटी पर बैठे-बैठे भगवान को प्रणाम कर आगे बढ़ जाता है। उसके जाने के बाद चोर गोलक में रखी नकदी निकालकर अपने बैग में रखता है और मौके से फरार हो जाता है। मुख्य गेट पर लगी है गोलक मंदिर के मुख्य गेट की सीढ़ियों पर स्टील की यह गोलक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगाई गई है। इसका उद्देश्य यह है कि जो श्रद्धालु किसी कारण मंदिर के अंदर नहीं जा पाते, वे भी इसमें अपनी श्रद्धानुसार दान कर सकें। प्रबंधन ने पुलिस से की शिकायत मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया- सुबह करीब 5:15 बजे कर्मचारी मंदिर पहुंचे तो गोलक का ताला टूटा मिला। इसके बाद महाप्रबंधक अशोक शर्मा ने शहर कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस अज्ञात चोर की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। --------- ये खबर भी पढ़ें… IAS रिंकू ने सरकार से कहा- मेरी सैलरी आधी करिए:जालौन में सिर्फ 4 घंटे काम करता हूं; 6 पन्नों का लेटर लिखा, VIDEO उत्तर प्रदेश कैडर के 2023 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी रिंकू सिंह राही एक बार फिर से चर्चा में हैं। उन्होंने राज्य सरकार को एक बार फिर से पत्र लिखा है। सरकार से अपनी सैलरी आधी करने की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    त्रिपुरा DGP ऑफिस में मृत मिले, सुसाइड की आशंका:1994 बैच के IPS, UP के रहने वाले थे; 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच की थी
    Next Article
    राममंदिर चढ़ावा चोरी- टिन्नू के घर से कार-बुलेट बरामद:SIT ने SC में रिपोर्ट दाखिल की, आज सुनवाई; सपा सांसद बोले- BJP मुजरिमों को बचा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment