Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:घरेलू विवाद के चलते परेशान थी, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

    19 hours ago

    2

    0

    मथुरा में घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना जमुनापार थाना क्षेत्र के रघुवीर विहार इलाके में मंगलवार देर शाम हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतका के पति को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, ममता (पत्नी दिनेश चंद) ने अपने किराए के मकान के कमरे में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। दंपत्ति पिछले कुछ समय से रघुवीर विहार में रह रहे थे। ममता मूल रूप से झारखंड की निवासी थी और लगभग चार साल पहले उसकी शादी दिनेश चंद से हुई थी। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आशंका है कि इसी पारिवारिक कलह से परेशान होकर ममता ने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचित किए शव का अंतिम संस्कार करने के लिए यमुना किनारे ले जाने की तैयारी शुरू कर दी थी। इसी बीच, किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के MMMUT स्टूडेंट्स धरने पर बैठे, देखें VIDEO:वार्डन पर कमरे में घुसने का लगाया आरोप, परिसर में पुलिस फोर्स तैनात
    Next Article
    फायरिंग में घायल युवक की लखनऊ में मौत:तेरहवीं संस्कार के दौरान चली थी गोली, 5 लोग हुए थे घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment