Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसे से लापता छात्रा पड़ोसी की छत पर बेहोश मिली:कन्नौज में परिजन बोले- बंधक बनाकर रेप हुआ; आरोपी बोला- शादी कर ली है

    4 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में 2 दिनों से लापता मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा मंगलवार दोपहर एक दलित युवक के छत पर मिली। उस वक्त वह बेहोश थी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया है। छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि दीपू नाम के युवक ने उनकी लड़की को बंधक बनाकर रेप किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ में बताया कि उसका लड़की से अफेयर है। उसने 3 मई को शादी कर ली है। जिस वक्त लड़की मिली, उसके पैरों में महावर लगे थे। पायल भी पहनी थी। अब जानिए पूरा मामला… मदरसे से बाहर निकली, लापता हो गई मानीमऊ चौकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 साल की छात्रा शहर के हम्मालीपुरा मोहल्ले के मदरसे में एक साल से रहकर पढ़ाई कर रही थी। 3 मई को वह हॉस्टल से गायब हो गई थी। 5 मई को वह मदरसे के पड़ोस में रहने वाले एक दलित परिवार के घर की छत पर पानी की टंकी के पास पड़ी मिली। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने पड़ोसी दीपू पर छात्रा को बहलाकर ले जाने और रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पिता के अनुसार, 3 मई की सुबह करीब 8 बजे बेटी मदरसे के बाहर कुछ खाने-पीने का सामान लेने के लिए निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई। मदरसे वालों ने फोन करके मुझे इसकी जानकारी दी। सभी ने मिलकर बेटी की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे मेरी पत्नी के मोबाइल पर बेटी की कॉल आई। हड़बड़ाहट में बेटी बोली कि "मुझे बांध के रखा है, मुझे बचा लो, जहां मैं बंधी हूं वहां से मदरसे के सामने के घर की खिड़की दिखाई दे रही है।" तब हम लोगों ने मदरसे के आसपास के मकानों में ढूंढना शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद मेरी बेटी दीपू पुत्र भोले के मकान की छत पर बेहोशी की हालत में बंधी पाई गई। पुलिस ने मेरी बेटी को छत पर बंधक अवस्था में बरामद किया, जिसका वीडियो भी है। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में मेरी बेटी को होश आया तो उसने बताया कि दीपू और उसके भाई संजीव ने अपने एक दोस्त धीरज की मदद से मुझे अगवा किया था और फिर बंधक बनाया। जबरदस्ती कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिलाकर जबरदस्ती रेप किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस पुलिस ने दीपू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। लड़की नाबालिग है, इसलिए पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। 2 दिन गायब रही छात्रा, पुलिस को नहीं दी सूचना मदरसे के हॉस्टल से छात्रा दो दिनों तक गायब रही, लेकिन इस बीच न तो मदरसे की ओर से पुलिस को कोई सूचना दी गई और न ही परिजनों ने पुलिस को कोई जानकारी दी। मंगलवार दोपहर अचानक से छात्रा के परिजन और मदरसे के लोग पड़ोसी दलित के घर में घुस गए। छत से वह लोग छात्रा को उठाकर ले आए। छात्रा के पैर में लगी थी महावर मोहल्लेवासियों की मानें तो युवक और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग का मामला था। जिसके चलते छात्रा उसके साथ चली गई थी। इसी वजह से छात्रा ने अपने पैरों में महावर भी लगा रखी थी और पायल भी पहने हुए मिली। आरोपी दीपू ने छात्रा से शादी कर लेने की बात कही है। ------------------- यह खबर भी पढ़ें… गर्लफ्रेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं:हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमान, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनके पास से 50 तस्वीरें मिली हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बनर्जी से अखिलेश मिलने जाएंगे:चुनाव प्रचार से दूर रहे; सपा प्रमुख बोले- सपा UP में बदलाव लाएगी
    Next Article
    अयोध्या कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर महेश दुबे की मौत:60 साल के एचएस ने हत्या की वारदात से अपराध की दुनियां में कदम रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment