Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसा शिक्षक हत्याकांड, इनामी शूटर सूरज गिरफ्तार:रायबरेली पुलिस ने 25 हजार के इनामी को पकड़ा, 7 आरोपी जेल भेजे गए

    2 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने मदरसा शिक्षक हाफ़िज़ मुर्तजा हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी शूटर सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल सात अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। यह घटना बीते 12 दिसंबर 2025 को डीह थाना क्षेत्र में हुई थी। पाठकपुर निवासी 45 वर्षीय मदरसा शिक्षक हाफ़िज़ मुर्तजा अपनी बेटी इशरत के साथ नसीराबाद मार्ग से घर लौट रहे थे। तभी घात लगाए बैठे हमलावरों अयूब, नईम और उनके साथियों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शी बेटे सुफियान के अनुसार, बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुर्तजा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि एक एम्बुलेंस के अचानक वहां पहुंचने से बदमाश बेटी को निशाना नहीं बना सके और फरार हो गए। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि इस हत्या की साजिश दो साल पहले रची गई थी। मुख्य आरोपी अयूब और मुर्तजा के बीच पुराने विवाद में अयूब की टांग टूट गई थी। इसी का बदला लेने के लिए अयूब ने मुर्तजा को रास्ते से हटाने की कसम खाई थी। वारदात को अंजाम देने से पहले चार-पांच दिनों तक मुर्तजा की रेकी की गई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने घटना के चार दिन बाद ही दो आरोपियों रफीक पुत्र लाल मोहम्मद और अब्दुल जब्बार पुत्र सलामत (निवासी पुरे पाठक उतरी, थाना नसीराबाद) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हाल ही में, एसपी रवि कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा और क्षेत्राधिकारी सलोन यादवेन्द्र बहादुर के नेतृत्व में थाना डीह पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार, 23 मार्च 2026 को टेकारी मझलहा मार्ग से वांछित अपराधी सूरज पुत्र रामप्यारे उर्फ रामकुमार (निवासी ग्राम बिरनावां, थाना नसीराबाद, जनपद रायबरेली) को गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का मुद्दा संसद में उठेगा:सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र सौंपा
    Next Article
    लखनऊ में 4 गैस सिलेंडर के साथ युवक पकड़ा:फूड डिपार्टमेंट ने कराई FIR, 1 दर्जन से अधिक एजेंसियों पर छापेमारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment