Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ जिला अस्पताल की सड़क बदहाल:80 लाख की परियोजना अधर में, मरीज-तीमारदार परेशान

    1 day ago

    2

    0

    मऊ जिला अस्पताल परिसर की मुख्य सड़क बदहाल है। लगभग 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का काम अधर में लटका है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी से लेकर ऑर्थो और डायलिसिस विंग तक जाने वाले लोगों को टूटी और धूलभरी सड़क से गुजरना पड़ता है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे बुजुर्गों, दिव्यांगों और गंभीर रोगियों को विशेष दिक्कतें होती हैं। स्थानीय लोगों और मरीजों ने अस्पताल प्रशासन से कई बार शिकायत की है, लेकिन अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है। मरीजों का कहना है कि इलाज के लिए आने वालों को सुविधाओं के बजाय रोज कठिनाइयों से जूझना पड़ रहा है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय कुमार सिंह ने मामले पर अधिक टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने केवल इतना बताया कि सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है और टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने अधिक जानकारी के लिए जूनियर इंजीनियर और ठेकेदार से संपर्क करने को कहा। वहीं, जूनियर इंजीनियर हरीश त्रिपाठी ने बताया कि लगभग 80 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने ठेकेदार की लापरवाही को देरी का कारण बताया, जिसके चलते पुरानी सड़क तो उखाड़ दी गई है, लेकिन नया निर्माण अभी शुरू नहीं हो सका है। सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है और बजट भी स्वीकृत है, तो मरीजों को कब तक इस बदहाल व्यवस्था का दंश झेलना पड़ेगा। हाल ही में जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने भी जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था, लेकिन अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यौमे आशूरा पर कर्बला में ताजिए सुपुर्द-ए-खाक:मातमी जुलूस में गूंजीं 'या हुसैन' की सदाएं, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
    Next Article
    लखनऊ टुडे, 27 जून-आपके काम की खबर:गोमती नगर में विश्व एमएसएमई दिवस पर उद्योग संवाद व सम्मान समारोह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment