Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन:चार लेबर कोड कानूनों का किया विरोध, राष्ट्रपति को भेजा लेटर

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ जिले में केंद्रीय श्रम संगठनों और स्वतंत्र कर्मचारी फेडरेशनों के आह्वान पर 1 अप्रैल को चार लेबर कोड्स के विरोध में काला दिवस मनाया गया। इस दौरान जिला श्रमिक समन्वय समिति ने एक जनसभा और प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस कार्यक्रम में ऐटक, सीटू, एक्टू, इंकलाबी मजदूर केंद्र, भाकपा, माकपा, भाकपा माले, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन, उत्तर प्रदेश किसान सभा, एआइकेफ़, राष्ट्रवादी जनवादी मंच, नौजवान भारत सभा और एसयूसीआई(सी) सहित कई संगठन शामिल थे। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि मजदूर-कर्मचारी विरोधी चारों श्रम संहिताएं 1 अप्रैल से देश भर में पूरी तरह से लागू होने जा रही हैं। देश भर में इन संहिताओं को लागू करने की पहली घोषणा 21 नवंबर 2025 को की गई थी, जिसके बाद केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने नियमों के साथ इन्हें 1 अप्रैल से लागू करने की घोषणा की। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नए श्रम कानूनों से स्थाई श्रमिकों और कर्मचारियों के 8 घंटे के कार्य दिवस, यूनियन बनाने, हड़ताल, स्थाई रोजगार और ग्रेच्युटी जैसे अधिकार व्यावहारिक रूप से छीन लिए गए हैं। ठेका श्रमिकों, गिग वर्कर्स, स्कीम वर्कर्स और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कानूनी अधिकारों को भी या तो समाप्त कर दिया गया है या उनमें भारी कटौती की गई है। वक्ताओं ने कहा कि वास्तव में इन नई चार श्रम संहिताओं के माध्यम से श्रमिकों और कर्मचारियों को पूंजीपतियों के हितों के अधीन करने की व्यवस्था की गई है। जनसभा में यह संकल्प लिया गया कि चारों श्रम संहिताओं को रद्द करवा कर श्रमिकों और कर्मचारियों के हित में नई श्रम संहिताएं बनवाने तक संघर्ष जारी रहेगा। सभा को प्रमुख रूप से अनुभवदास, पूर्व विधायक इम्तेयाज अहमद, वीरेन्द्र कुमार, शिवाकांत मिश्रा, शिवमूरत गुप्ता, राम कुमार भारती, विनोद राय, देवेन्द्र सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, बालाजी मोदी, प्रसेन विनय कुमार और रामजी सिंह ने संबोधित किया। सभा की अध्यक्षता सूर्यदेव पाण्डेय ने की और संचालन राम अवतार सिंह ने किया। प्रदर्शन सभा में प्रमुख रूप से पिंकी रामसोच यदव श्याम बहादुर अनीस अहमद रामबदन बनवासी विद्याधर कुशवाहा रामप्रवेश यदव , रामजीत चौहान, छवि शर्मा, दीनानाथ मौर्य, विश्वराज, हीरालाल, सिकंदर आदि शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CDO ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान को हरी झंडी दिखाई:कौशांबी में जन-जागरूकता रैली के तहत संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक
    Next Article
    प्लॉट विवाद में बहन की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार:कानपुर देहात में सगे भाइयों पर मारपीट का आरोप, सिर में चोट से मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment