Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में ट्रांसफार्मर में आग, VIDEO:सैकड़ों घरों की बिजली गुल, धू धू कर जला ट्रांसफार्मर

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले के नगर क्षेत्र के भीटी मोहल्ले में बुधवार देर रात एक बिजली के ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इस घटना से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ग्रीनलैंड होटल के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग ट्रांसफार्मर में लगे केबल के माध्यम से तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते इसने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ रही थीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय निवासियों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि फायर ब्रिगेड समय पर मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने खुद ही मोर्चा संभाला और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि ट्रांसफार्मर की दूरी आसपास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अधिक थी, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। आग की चपेट में आकर ट्रांसफार्मर और उसमें लगे केबल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। इस घटना के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह बाधित हो गई है, जिससे सैकड़ों घर अंधेरे में डूब गए हैं। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    छत पर टहल रही महिला की गला रेत कर हत्या:बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते ऊपर चढ़कर वारदात, चाची सास बोली- जान के बदले जान चाहिए
    Next Article
    प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर तेंदुए की मौत:दिघिया गांव के पास सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment