Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ पुलिस को मिले 68 टैबलेट:एसपी ने बांटे, विवेचना में होगा उपयोग; एसआईटी का हुआ गठन

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ पुलिस व्यवस्था को आधुनिक और तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने बताया कि तकनीकी मुख्यालय द्वारा जनपद मऊ को 68 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें अब विभिन्न थानों में वितरित कर दिया गया है। इन टैबलेट्स का मुख्य उपयोग सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network System) के माध्यम से होने वाली विवेचनाओं में किया जाएगा। ये उपकरण घटनास्थल के निरीक्षण, साक्ष्य संकलन और डिजिटल रूप से प्रमाण सुरक्षित रखने में काफी सहायक सिद्ध होंगे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि किसी भी घटना की जांच के दौरान विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाता है। ये टैबलेट टीम को मौके पर ही साक्ष्य जुटाने और उन्हें तुरंत सिस्टम में अपलोड करने की सुविधा प्रदान करेंगे, जिससे जांच प्रक्रिया तेज और अधिक पारदर्शी बनेगी। अपराध और विवेचनाओं की संख्या अधिक है उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिन थाना क्षेत्रों में अपराध और विवेचनाओं की संख्या अधिक है, वहां प्राथमिकता के आधार पर टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें घोसी कोतवाली, कोतवाली नगर मऊ और कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना प्रमुख रूप से शामिल हैं। पुलिसकर्मियों को इन टैबलेट्स के बेहतर उपयोग के लिए ब्रीफिंग भी दी गई है, ताकि तकनीक का अधिकतम लाभ उठाया जा सके। इस पहल से न केवल विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई भी अधिक प्रभावी हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में यमुना पुल पर निर्माणाधीन गेट का बीम ढहा:6 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर
    Next Article
    शिक्षक संघ ने DIOS को ज्ञापन दिया:पुरानी पेंशन, जीपीएफ और भ्रष्टाचार समेत कई मांगों पर जताया विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment