Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मवी कला में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप:लोगों ने किया प्रदर्शन, एडीएम ने जांच का आश्वासन दिया

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत के मवी कला गांव में श्मशान घाट की भूमि पर कथित अवैध कब्जे को लेकर विवाद गहरा गया है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने इसे लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की लगभग 11 बीघा श्मशान भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। इस कारण अंतिम संस्कार जैसे धार्मिक कार्यों में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाल्मीकि समाज के लोगों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की है। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे प्रशासन पर उनका भरोसा कम होता जा रहा है। समाज का तर्क है कि जब उनकी मूलभूत धार्मिक और सामाजिक जरूरतों की अनदेखी की जा रही है, तो उन्हें ऐसे कठोर कदम उठाने पड़ सकते हैं। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी पीड़ा और नाराजगी व्यक्त करते नजर आ रहे हैं। प्रदर्शन में सतीश बाल्मीकि, नीटू बाल्मीकी, आजाद बाल्मीकि, सुनील बाल्मीकि लोग मौजूद रहे। उधर, बागपत विधायक योगेश धामा से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की गई है। बागपत एडीएम विनीत कुमार उपाध्याय ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबेडकरनगर में 'गो सेवा दिवस' का आयोजन:जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण कर पशुओं को केला खिलाया
    Next Article
    गौरीगंज स्टेशन पर निर्माण कार्य का निरीक्षण:चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर का दिव्यांग की सुविधाओं पर फोकस, कहा- क्वालिटी का ध्यान रखें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment