Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मवाना की ज्योति धामा बनी SDM:UPPCS 2024 में हासिल की 19वीं रैंक , बिना कोचिंग के हासिल की सफलता

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के अंतिम परिणाम में एक बार फिर बेटियों ने बाजी मार ली। डिप्टी कलेक्टर के 37 पदों में से 21 पर बेटियों का चयन हुआ है। इसी कड़ी में मेरठ के मवाना क्षेत्र के गांव इकवारा की बेटी ज्योति धामा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 19वीं रैंक हासिल की और एसडीएम बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। वह मवाना क्षेत्र की पहली एसडीएम बनी हैं। ज्योति धामा, जयवीर सिंह धामा की पुत्री हैं। खास बात यह रही कि उन्होंने दिल्ली या प्रयागराज जैसे बड़े शहरों में कोचिंग नहीं की, बल्कि मवाना में रहकर ही तैयारी की। उन्होंने उनके मनोज सर के मार्गदर्शन में कोचिंग ली और घर पर रहकर निरंतर अध्ययन किया। ज्योति की इस सफलता से पूरे मवाना क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र के शिक्षक और छात्र उन्हें प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं। ज्योति वर्तमान में UPPCS 2025 का मेंस भी लिख रही हैं, साथ ही बीपीएससी 2024 का इंटरव्यू दे चुकी हैं और आरओ / एआरओ का मेंस भी दे चुकी हैं। ज्योति धामा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के साथ-साथ वन रेंजर खुशबू उपाध्याय (हस्तिनापुर) और सीओ साइबर क्राइम अभिषेक पटेल को भी दिया, जिन्होंने इंटरव्यू से पहले उनका मार्गदर्शन किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ेगा:योगी बोले- स्मार्ट सैलरी के लिए प्रस्ताव तैयार करें; 69 हजार स्मार्टफोन बांटे
    Next Article
    चंदौली में 512 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र:डीएम चंद्रमोहन गर्ग और जनप्रतिनिधियों ने किया वितरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment