Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मड़ियाहूं सीट पर भाजपा से अरविंद सिंह दारा पहली पसंद:सपा से श्रद्धा यादव, बसपा से आनंद दुबे, विधायक आरके पटेल का क्या हुआ जानिए

    7 hours ago

    2

    0

    जौनपुर जिले की मड़ियाहूं सीट पर अपना दल के विधायक डॉ. आर के पटेल को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 61% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। लेकिन, अपना दल में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद विधायक डॉ आरके पटेल ही हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद अपना दल है। दूसरे नंबर पर सपा, तीसरे नम्बर पर भाजपा, और चौथे नम्बर पर बसपा है। पार्टीवार उम्मीदवारों की पसंद देखें तो अपना दल में डॉ. आरके पटेल को 91% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर रविंद्र दुबे को 2% और तीसरे नंबर पर माता बदल तिवारी को भी 2% लोगों ने पसंद किया है। समाजवादी पार्टी (सपा) से पहली पसंद श्रद्धा यादव हैं, जिन्हें 40% लोगों ने चुना है। राजवीर यादव को 32% और सात्विक तिवारी को 5% लोगों ने पसंद किया है। जयहिंद यादव को 4 प्रतिशत जबकि अन्य का विकल्प 19 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में अरविंद सिंह दारा को 45% लोगों ने पसंद किया है। ब्रम्हदेव मिश्रा को 23% और डॉ. आलोक सिंह को 16% लोगों ने अपनी पसंद बताया है। अन्य को 16 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से आनंद दुबे को 71% लोगों ने पसंद किया है। पप्पू तिवारी को 8% और सुरेंद्र शुक्ला को 4% लोगों ने अपनी प्राथमिकता दी है। अन्य का ऑप्शन 17 प्रतिशत लोगों ने चुना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 2295 गोवंश का संरक्षण:गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष बोले- 30 आश्रय स्थल संचालित
    Next Article
    फर्जी दस्तावेजों से आंगनवाड़ी नौकरी का आरोप:अमरोहा में महिला के खिलाफ डीएम से शिकायत, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment