Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MLA नसीम ने खेली फूलों की होली:बस्ती में बच्चों और लोगो पर फूल बरसाए, बोलीं- पिछले साल अकेली थी अब ये साथ आए हैं

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से विधायक नसीम सोलंकी ने गुरुवार को फूलों की होली खेली। नसीम बर्मा सेल की बस्ती में शिव मंदिर के पास देर शाम पहुंचीं, जहां उन्होंने बच्चों और इलाके के लोगों पर फूलों की वर्षा कर बधाई दी। उनके साथ उनके पति पूर्व विधायक इरफान सोलंकी भी पहुंचे। पिछले साल भी मैं यहां आई थी, लेकिन इस साल ये (इरफान) भी मेरे साथ हैं, तो बहुत खुशी है। सीसामऊ की जनता हमारा परिवार है। नसीम बोलीं होली का त्योहार है, जिसमें आप लोगों ने बुलाया है। ये आप लोगों की मोहब्बत है, प्यार है। साल के 12 महीनों में जो भी त्योहार आते हैं, आप लोग हमें बुलाते हैं, हम आते हैं। क्योंकि आप हमारे हैं और हम आपके हैं। हम सब परिवार हैं। चुनाव में जिस तरह से आप लोगों ने हमें जीत दिलाई, उसका शुक्रिया। आप सब हमें चाहे छठ पूजा हो या दिवाली हो, सभी में बुलाते हैं। रमजान का पाक महीना भी है, आप लोगों से कहना है कि दुआ कीजिए कि हमारा साथ यूं ही बना रहे, क्योंकि सीसामऊ हमारा परिवार है। नसीम ने कहा कि पिछले साल भी होली पर मैं चुनाव जीतने के बाद यहां आई थी। लेकिन तब मैं अकेली थी, आज मैं इरफान के साथ आई हूं, तो मेरी खुशियां होली पर आने की उससे भी ज्यादा हैं। इरफान बोले हमेशा हम लोगों ने मिलकर साथ त्योहार मनाए हैं। बर्मा सेल इलाके में आए हैं। पिछले साल भी मेरी बेगम नसीम यहां आकर फूलों की होली खेली थीं। इस साल भी आई हैं। ये पीडीए का ऐसा इलाका है, जहां से हमेशा प्यार मिला है। मैं 20 साल से यहां से जुड़ा रहा हूं। ये हमारे साथ हैं, तो हम भी लगातार इनके साथ हैं। उपचुनाव में इन लोगों ने साबित कर दिया कि पानी में लाठी मारने से पानी अलग नहीं होगा। होली का त्योहार है, इसके साथ ही रमजान का भी महीना है। मेरी दुआ है कि हम सबने जो जायज मांगा है, वो सब मिले।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर रोडवेज को होली पर हर दिन 2-लाख का घाटा:एआरएम ने डग्गामार वाहनों को बताया जिम्मेदार, कार्रवाई पर उठे सवाल
    Next Article
    DDU में शुरू होगी M.Pharma की पढ़ाई:PCI ने दो कोर्स को दी मंजूरी, 15-15 सीटों पर होगा एडमिशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment