Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MMMUT को जल्द मिलेगा नया VC:125 में से 20 दावेदार हुए शॉर्टलिस्ट, 9 मई को होगा इंटरव्यू

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मई महीने के भीतर नए कुलपति की नियुक्ति होने की संभावना तेज हो गई है। कुलपति चयन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और इसके लिए तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। माना जा रहा है कि पूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मई में ही विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल सकता है। दरअसल, विश्वविद्यालय के वर्तमान कुलपति प्रो. जेपी सैनी को जनवरी में लखनऊ विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया था। इसके बाद से ही उनके पास एमएमयूटी के कुलपति पद का अतिरिक्त प्रभार भी है। इसी कारण नए स्थायी कुलपति की नियुक्ति के लिए जनवरी में राजभवन की ओर से आवेदन मांगे गए थे। जानकारी के अनुसार कुलपति पद के लिए 125 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमें से करीब 20 उम्मीदवारों को विशेषज्ञ साक्षात्कार के लिए चुना गया है। इन चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 9 मई को गाजियाबाद में कराया जाएगा। कुलपति चयन के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन भी कर दिया गया है। समिति में राजभवन, एआईसीटीई और तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। यह समिति साक्षात्कार के बाद पांच नामों का पैनल तैयार करेगी। बताया जा रहा है कि चयनित पांच उम्मीदवारों के नाम सीलबंद लिफाफे में राजभवन भेजे जाएंगे। इसके बाद अंतिम निर्णय कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में दो डकैत एनकाउंटर में मारे गए:कारोबारी को बंधक बनाकर डाका डाला; दोनों राजस्थान के रहने वाले थे
    Next Article
    फिरोजाबाद जिला अस्पताल के 100 सैया वार्ड में आग:शॉर्ट सर्किट से लगी, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment