Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MP-राजस्थान समेत 7 राज्यों में लगातार चौथे दिन लू चली:UP-ओडिशा में रातें भी गर्म; कोटा में सड़कों पर पानी का छिड़काव

    8 hours ago

    2

    0

    देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ में लगातार चौथे दिन लू का कहर देखने मिल रहा है। यहां कई जिलों में पारा 40°C के पार पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान 44.6 और मध्य प्रदेश के नौगांव में पारा 44.3 डिग्री रहा। हालांकि महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। राजस्थान के कोटा में दिन का तापमान 42 डिग्री रहा। तपती सड़कों को ठंडा करने के लिए नगर निगम ने टैंकरों से पानी का छिड़काव करवाया। इधर, जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद हैं। अरुणाचल, असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर के 7 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। गुवाहाटी में बारिश के कारणण सड़कों पर पानी भर गया है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… असम-अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी IMD ने पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 21 अप्रैल: 22 अप्रैल:
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran Rejects Ceasefire | ईरान ने ठुकराई 'सीज़फ़ायर 2.0' वार्ता, अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप
    Next Article
    फिल्म 'डकैत' ने 10वें दिन कमाए इतने करोड़, जानें पूरी डिटेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment