Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    M.sc छात्रा से रेप करने वाला कांस्टेबल अरेस्ट:नौकरी और शादी का झांसा देकर फंसाया, अश्लील वीडियो वायरल करने दी धमकी

    2 hours ago

    1

    0

    एमएससी छात्रा से रेप के आरोपी कांस्टेबल को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पीड़िता ने आरोपी पर नौकरी व शादी का झांसा देकर रेप करने और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। साथ ही विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने की शिकायत की थी। ट्रेन में हुई थी मुलाकात काकादेव में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमएससी छात्रा के अनुसार 19 जनवरी 2026 में वह आगरा परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान ट्रेन में अलीगढ़ के खैर निवासी योगेंद्र सिंह से मुलाकात हुई। जिसने यूपी पुलिस में कांस्टेबल होने और कानपुर के रिजर्व पुलिस लाइन में ट्रेनिंग करने की जानकारी दी। इसके बाद योगेंद्र ने नौकरी लगवाने की बात कहकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोस्ती बढ़ाने पर आरोपी ने शादी का प्रस्ताव रखकर उनकी मां से बातचीत की। बीती 22 फरवरी को उन्हें मिलने के लिए बुलाकर जबरन रेप किया। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो बना लिया। जिसे वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने कई बार रेप किया। जब उन्होंने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी कांस्टेबल ने शादी से मना कर दिया। साथ ही अश्लील वीडियो वायरल कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत की। थाना प्रभारी जगदीश पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सिपाही योगेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में फैक्ट्री मालिक बोले- श्रमिक हिंसा नहीं कर सकते:तोड़फोड़ करने वाले बाहरी थे; वर्कर्स ने कहा- गांव लौट जाएंगे
    Next Article
    मोदी बोले- बंगाल में डर का माहौल, हिंसा चरम पर:ममता बोलीं- BJP हद पार कर रही; TMC का आरोप- EC उनके नेताओं को टारगेट कर रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment